25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के नाम एक संदेश दिया, जिसके बाद पूरे देश को लोकडाउन कर दिया गया। ये सब देश में फैलते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया गया। यदि ये कदम नहीं उठाया जाता तो कोरोना को महामारी बनने से कोई नहीं रोक सकता था। इस लोकडाउन का असर आम से लेकर खास हर व्यक्ति पर पड़ा है। लोकडाउन के बाद जो जहां था वो वहीं रह गया। बॉलीवुड सेलेब्स का भी यही हाल है। अब अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया है कि इस कठिन समय में वो कहां हैं।
Lockdown की वजह से करजत में ही फंस गए थे अर्जुन रामपाल, अब बिता रहे गर्लफ्रैंड गैब्रिएला और बेटे संग वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश में जहां संन्नटा पसरा हुआ है। तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अब अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए खुद के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अधिकतर सेलेब्स तो इस समय मुम्बई में ही अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो देश के बाहर कहीं फंस गए हैं। ऐसे ही अभिनेता अर्जुन रामपाल भी इस समय परिवार के साथ करजत में फंसे हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने दी है।
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस बारे में बताया है। वीडियो में अर्जुन की बढ़ी हुई दाढ़ी है। उन्होंने इसमें बताया है कि जब कर्फ्यू लगा तब वो यहां पर शूटिंग कर रहे थे। और कर्फ्यू के बाद यहीं रह गए। वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, 'आपको लग रहा होगा, इसे क्या हो गया, ये तो साधु बन गया। पर वक्त ही ऐसा आ गया कि साधु का जीवन जीना पड़ रहा है कोरोना वायरस की वजह से। मैं यहां करजत में था, शूटिंग कर रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे जी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया तो मैंने सोचा कि क्यों न यहीं रुका जाए।'
Janta curfew, (sorry post has gone late due to network issues).
A post shared by Arjun (@rampal72) on
आगे अर्जुन कहते हैं, 'यहां हवा भी साफ है। मैंने अपने परिवार को और छोटे-छोटे पेट्स को यहीं बुला लिया। हम सब यहीं सेल्फ आइसोलेशन में हैं। आइसोलेशन बहुत जरूरी है उम्मीद करता हूं कि आप भी अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में होंगे। कोरोना वायरस कॉन्टेजियस बीमारी है। आपको हो सकती है, शायद सिम्पटम्स न हों लेकिन आप इतनी जल्दी किसी और को फैला सकते हैं जिनकी इम्यूनिटी वीक हो।'
इसी के साथ अर्जुन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा। साथ ही साथ ये भी कहा कि अगर लोग सेल्फ आइसोलेशन के दौरान बोर हो रहे हैं तो अर्जुन को अपने वीडियो भेज सकते हैं और बता सकते हैं कि वो कैसे आइसोलेशन में समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि अर्जुन इस समय अपनी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला और बेटे के साथ करजत में ही समय व्यतीत कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X