{"_id":"5ef98f368ebc3e431d5dc61a","slug":"bollywood-actress-rhea-chakraborty-journey-and-her-love-intrest-with-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: 'जलेबी' बनने से पहले वीजे थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस एक्टर से भी जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: 'जलेबी' बनने से पहले वीजे थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इस एक्टर से भी जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या की है 'रिया चक्रवर्ती' (Rhea Chakraborty) का नाम सुर्खियों में है। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी। एक जुलाई को रिया का जन्मदिन है। इस खास मौके पर चलिए आपको रिया के बारे में कुछ रोचक जानकारियां बताते हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से चर्चा में आईं। इससे पहले वह सोनाली केबल, बैंक चोर जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। सुशांत की रिया चक्रवर्ती से अफेयर की बात भी की जा रही है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। सुशांत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से भी पूछताछ की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।