सब्सक्राइब करें

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री के निधन से शोक में डूबा मनोरंजन जगत, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 04 Sep 2022 10:08 PM IST
सार

रविवार शाम मशहूर बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। जिस किसी ने भी उनकी मौत की खबर सुनी वह शोक में डूब गया।

विज्ञापन
Bollywood celebs mourns the death of Cyrus Mistry paid tribute on social media
साइरस मिस्त्री - फोटो : ANI

रविवार शाम मशहूर बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। जिस किसी ने भी उनकी मौत की खबर सुनी वह शोक में डूब गया। साइरस का यूं अचानक जाना सिर्फ उद्योग जगत की नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। कार हादसे में मौत का शिकार हुए साइरस मिस्त्री को देशभर में लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने भी बिजनेसमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Trending Videos
Bollywood celebs mourns the death of Cyrus Mistry paid tribute on social media
cyrus mistry

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। ट्विटर पर साइरस मिस्त्री की फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'हैरान कर देने वाली खबर। आपकी आत्मा को शांति मिले साइरस मिस्त्री। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs mourns the death of Cyrus Mistry paid tribute on social media
सायरस मिस्त्री - फोटो : getty images

वहीं फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की अचानक हुई मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी ओर से संवेदनाएं, ओम शांति।' 

Bollywood celebs mourns the death of Cyrus Mistry paid tribute on social media
Cyrus Pallonji Mistry with Ratan Tata - फोटो : PTI

इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस और वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी साइरस के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक सौम्य इंसान, एक शख्स जिसके पास विजन और मिशन था। मैं हमेशा साइरस को एक दयालु इंसान के रूप में याद रखूंगी। उनके निधन की खबर से सदमे में हूं। उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।' इसके अलावा पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साइरस को श्रद्धांजलि दी।




विज्ञापन
Bollywood celebs mourns the death of Cyrus Mistry paid tribute on social media
सायरस मिस्त्री की कार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतबल है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे साइरस मुंबई के पास पालघर में कार हादसे का शिकार हुए। खबरों की मानें तो साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइरस की कार पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकराई थी। अधिकारी के मुताबिक, हादसा रविवार को सूर्या नदी पर बने पुल पर दोपहर लगभग 3.15 बजे हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed