बॉलीवुड सितारे जो सरोगेसी के जरिए बने पैरेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुषार कपूर - हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने सिंगल पैरेंट बनने की घोषणा की। तुषार कपूर किराए की कोख लेकर पिता बने हैं। यह इस तरह का देश में पहला मामला है। लेकिन अब केंद्र सरकार जो बिल लेकर आई है उसके अनमें सिंगल पैरेंट के सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर पाबंदी लगाई जा सकती है।
शाहरुख और गौरी खानः बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान ने वर्ष 2013 में अपने तीसरे बच्चे अबराम के जन्म के लिए कोख किराए पर ली थी। अबराम के जन्म से पहले शाहरुख-गौरी के दो बच्चे आर्यन और सुहाना हैं। कानून लागू होने पर शाहरुख की तरह पहले से बच्चों के मां-बाप सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म नहीं दे सकेंगे।
आमिर खान-किरण राव-आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। उनके बेटे आजाद राव खान को जन्म देने के लिए आमिर-किरण ने कोख किराए पर ली थी। हालांकि आमिर के पहली पत्नी रीना दत्ता से एक बेटा जुनैद और बेटी ईरा हैं। किरण प्राकृतिक तरीके से मां नहीं बन सकती थीं, उनकी मां बनने की दिली इच्छा थी इसलिए बेटे आजाद को जन्म देने के लिए आमिर और किरण ने सरोगेसी का सहारा लिया।
सोहेल खान- सीमा खान-सोहेल खान और सीमा खान के छोटे बेटे योहान खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिये ही हुआ। शाहरुख को सरोगेसी के बारे में सोहेल ने ही बताया था।