{"_id":"5932c7a94f1c1bac0dbdd829","slug":"bollywood-megastar-amitabh-bachchan-daughter-shweta-nanda-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी के बेटे-बहू के किस्से तो खूब सुने, अब जानिए उनकी बेटी श्वेता नंदा की रॉयल लाइफ की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी के बेटे-बहू के किस्से तो खूब सुने, अब जानिए उनकी बेटी श्वेता नंदा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
Sun, 11 Jun 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
श्वेता नंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बच्चन परिवार में हर किसी ने अपने दम पर नेम और फेम कमाया है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सभी अपने काम में माहिर हैं। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा भी किसी से कम नहीं हैं। एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
2 of 9
श्वेता नंदा
श्वेता बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें खूब पढ़ाया लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। श्वेता ने शादी से पहले तक कोई भी प्रोफेशन नहीं अपनाया था। श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी।
3 of 9
श्वेता नंदा
श्वेता की शादी 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउसवाइफ बनकर अपना घर संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
श्वेता नंदा
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एनडीटीवी के नए शो 'नेक्स्ट जैन' को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
श्वेता नंदा
साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।