फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बनने वाले बॉलीवुड स्टार...

Wed, 24 Aug 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood's Couple who became parents through surogacy
शाहरुख - फोटो : getty
शाहरुख और गौरी खानः


बॉलीवुड के किंग कहलाने वाले शाहरुख खान वर्ष 2013 में अपने तीसरे बच्चे अबराम के जन्म के लिए कोख किराए पर ली थी। अबाराम के जन्म से पहले शाहरुख-गौरी के दो बच्चे आर्यन और सुहाना थे। शाहरुख की तरह पहले से बच्चों के मां-बाप सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म नहीं दे सकेंगे।
Bollywood's Couple who became parents through surogacy
aamir khan kiran rao - फोटो : getty images
आमिर खान-किरण राव 

आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। उनके बेटे आजाद राव खान को जन्म देने के लिए आमिर-किरण ने कोख किराए पर ली थी। हालांकि आमिर के पहली पत्नी रीना दत्ता से एक बेटा जुनैद और बेटी ईरा हैं। किरण प्राकृतिक तरीके से मां नहीं बन सकती थीं, उनकी मां बनने की दिली इच्छा थी इसलिए बेट आजाद को जन्म देने के लिए आमिर और किरण ने सरोगेसी का सहारा लिया।  
Bollywood's Couple who became parents through surogacy
तुषार कपूर - फोटो : getty
तुषार कपूर 

हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने सिंगल पैरेंट बनने की घोषणा की। तुषार कपूर
किराए की कोख लेकर पिता बने हैं। यह इस तरह का देश में पहला मामला है। लेकिन अब केंद्र सरकार जो बिल लेकर
आई है उसके अनमें सिंगल पैरेंट के सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood's Couple who became parents through surogacy
sohail khan - फोटो : Twitter.com
सोहेल खान- सीमा खान

सोहेल खान और सीमा खान के छोटे बेटे योहान खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिये ही हुआ। शाहरुख को सरोगेसी के बारे में सोहेल ने ही बताया था। 
विज्ञापन
Bollywood's Couple who became parents through surogacy
सतीष कौशिक - फोटो : ..
सतीष कौशिक 

16 वर्ष पहले फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने दो वर्षीय बेटे शानू को खोया था। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी के जरिये अपना परिवार बढ़ाया। सरोगेसी के जरिए जन्म लेने वाली उनकी बेटी का नाम वंशिका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed