सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: इन सितारों ने चुना अपने से आधी उम्र का पार्टनर, कोई 22 तो कोई 19 साल है छोटा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Apr 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Choose Their Partners with Big Age Difference 
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। शायद यही वजह है कि प्यार हर सीमा को तोड़कर आगे बढ़ने की कवायद करता है। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उम्र आड़े नहीं आनी चाहिए। बात जब फिल्म जगत की हो तो वहां ये आम बात है। फिल्मी जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने सभी बंधन तोड़ते हुए शादी की। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्होंने अपने से आधी उम्र का लाइफ पार्टनर चुना। तो चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने जीवनभर के रिश्ते में बंधने से पहले उम्र की परवाह नहीं की।

Trending Videos
Bollywood Stars Who Choose Their Partners with Big Age Difference 
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया - फोटो : Twitter

डिंपल कपाड़िया-राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। 33 साल की उम्र में ही राजेश खन्ना को 16 साल की डिंपल से प्यार हो गया था। बॉलीवुड में आने के कुछ समय बाद ही डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। दोनों के बीच 15 साल का अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Choose Their Partners with Big Age Difference 
पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त

संजय दत्त-मान्यता
मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। प्यार के मामले में संजय दत्त की किस्मत अच्छी नहीं रही है। मान्यता से मिलने से पहले उनकी दो शादियां हो चुकी थीं। संजय दत्त की पत्नी उनके सुख-दुख में बराबर खड़ी रहती हैं। दोनों के बीच 19 साल का एज गैप है। इनकी जोड़ी भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती  है।

Bollywood Stars Who Choose Their Partners with Big Age Difference 
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर-सैफ अली खान
करीना कपूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद जब सैफ ने करीना का हाथ थामा तो वह उनसे 10 साल छोटी थीं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Choose Their Partners with Big Age Difference 
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार-सायरा बानो
दिलीप कुमार मधुबाला से बहुत प्यार करते थे। जब मधुबाला से उनका इश्क मुकम्मल नहीं हो पाया तो उन्होंने सायरा बानो से शादी कर ली थी। जब दिलीप कुमार से सायरा की शादी हुई उस वक्त दिलीप साहब 45 साल के थे और सायरा बानो 22 साल की थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed