{"_id":"59b10ea24f1c1bf07f8b4a42","slug":"box-office-collection-baadshaho-vs-shubh-mangal-saavdhan-hit-or-flop-profit-percentage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बादशाहो' पर कुछ इस तरह भारी पड़ी 'शुभ मंगल सावधान', आंकड़े तो यही कहते हैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बादशाहो' पर कुछ इस तरह भारी पड़ी 'शुभ मंगल सावधान', आंकड़े तो यही कहते हैं...
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रॉफिट कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' पर भारी 'शुभ मंगल सावधान'
- फोटो : File Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर के पहले वीकेंड पर रिलीज हुई बॉलीवुड की 'बादशाहो' और 'शुभ मंगल सावधान' में बॉक्स ऑफिस की रेस जीतने की होड़ लगी हुई है। 'बादशाहो' तमाम कोशिशों और अच्छी कमाई के बावजूद 'शुभ मंगल सावधान' से पिछड़ती दिख रही है। जी हां, आपको भले ही यकीन न हो रहा हो, पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े यही गवाही देते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, पूरी कहानी...
प्रॉफिट कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' पर भारी 'शुभ मंगल सावधान'
- फोटो : File Pic
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' अपने शुरुआती 6 दिनों में 60.54 करोड़ का आंकडा पार कर चुकी है। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' ने 6 दिनों में 21.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 'बादशाहो' भारी पड़ रही है। पर बाजी अब भी 'शुभ मंगल सावधान' ही जीतती दिख रही है। आगे की स्लाइड में जानें, आखिर क्या है पूरा खेल...
'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी बनाए रखी रफ्तार, जानें कलेक्शन
'बादशाहो' ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी बनाए रखी रफ्तार, जानें कलेक्शन
प्रॉफिट कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' पर भारी 'शुभ मंगल सावधान'
- फोटो : File Pic
सबसे पहले जानें स्क्रीन पर कब्जे की होड़। 'बादशाहो' बड़े बजट की फिल्म है। इसका बजट 65 करोड़(15 करोड़ रुपए प्रोमोशन्स के लिए अलग से) का है। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' छोटे बजट की फिल्म है। इसका टोटल बजट महज 10 करोड़ का है।
ऐसे में 'बादशाहो' को कुल 3234 स्क्रीन(2800-भारत, ओवरसीज-442) मिल गए। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' को 1650 स्क्रीन(1400 स्क्रीन-भारत, 250-ओवरसीज ही मिल पाए। 'बादशाहो' को 80% सिंगल स्क्रीन थिएटर मिल गए, जो मास अपील के हिसाब से बेहद बड़ी बात है। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' बेहद बोल्ड और पहली बार उठाए गए मुद्देकी वजह से मल्टीप्लेक्स स्क्रीन्स ही बटोर पाई। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतर है। अगर सबकुछ अच्छा है, तो इन आंकड़ों के खेल में 'बादशाहो' आखिर पिछड़ी कैसे?
ऐसे में 'बादशाहो' को कुल 3234 स्क्रीन(2800-भारत, ओवरसीज-442) मिल गए। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' को 1650 स्क्रीन(1400 स्क्रीन-भारत, 250-ओवरसीज ही मिल पाए। 'बादशाहो' को 80% सिंगल स्क्रीन थिएटर मिल गए, जो मास अपील के हिसाब से बेहद बड़ी बात है। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' बेहद बोल्ड और पहली बार उठाए गए मुद्देकी वजह से मल्टीप्लेक्स स्क्रीन्स ही बटोर पाई। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतर है। अगर सबकुछ अच्छा है, तो इन आंकड़ों के खेल में 'बादशाहो' आखिर पिछड़ी कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉफिट कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' पर भारी 'शुभ मंगल सावधान'
- फोटो : File Pic
इसका जवाब डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिले फायदे और बजट लगाने के रिटर्न में छिपा है। 'बादशाहो' का टोटल कलेक्शन (भारत+ओवरसीज) 80 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। वहीं, 'शुभ मंगल सावधान' 30 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।
अब देखें तो 65 करोड़(15 करोड़ रुपए प्रोमोशन्स के लिए अलग से) के बजट में बनी 'बादशाहो' अभी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही अपना बजट नहीं निकाल पाई है, जबकि 'शुभ मंगल सावधान' अपने बजट का दोगुना भारतीय बॉक्स ऑफिस से निकाल चुकी है। ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर 'शुभ मंगल सावधान' अपने बजट का 3 गुना कमा चुकी है।
बादशाहो' को हिट का तमगा पाने के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा छूना होगा। इस तरह देखा जाए तो हिट-सुपरहिट की रेस से कहीं ज्यादा फायदे वाली रेस में 'शुभ मंगल सावधान' अपने प्रोड्यूसर-डिस्ट्रीब्यूटर्स को कहीं ज्यादा फायदा दिला चुकी है। आगे की स्लाइड में जानें, बॉक्स ऑफिस पर हारने के बावजूद किस तरह से 'बादशाहो' के प्रोड्यूसर फायदे में रहे...
अब देखें तो 65 करोड़(15 करोड़ रुपए प्रोमोशन्स के लिए अलग से) के बजट में बनी 'बादशाहो' अभी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही अपना बजट नहीं निकाल पाई है, जबकि 'शुभ मंगल सावधान' अपने बजट का दोगुना भारतीय बॉक्स ऑफिस से निकाल चुकी है। ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर 'शुभ मंगल सावधान' अपने बजट का 3 गुना कमा चुकी है।
बादशाहो' को हिट का तमगा पाने के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा छूना होगा। इस तरह देखा जाए तो हिट-सुपरहिट की रेस से कहीं ज्यादा फायदे वाली रेस में 'शुभ मंगल सावधान' अपने प्रोड्यूसर-डिस्ट्रीब्यूटर्स को कहीं ज्यादा फायदा दिला चुकी है। आगे की स्लाइड में जानें, बॉक्स ऑफिस पर हारने के बावजूद किस तरह से 'बादशाहो' के प्रोड्यूसर फायदे में रहे...
विज्ञापन
प्रॉफिट कलेक्शन के मामले में 'बादशाहो' पर भारी 'शुभ मंगल सावधान'
- फोटो : File Pic
'बादशाहो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ पार कर गया है। इसमें प्रोड्यूसर के हिस्से 42 करोड़ आए हैं, जो सिनेकॉर्न से आए हैं। सिनेकॉर्न इस फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके अलावा सेटेलाइट राइट्स से 38 करोड़ मिले हैं, तो ओवरसीज राइट्स से 10 करोड़ की कमाई हुई है। इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 20 करोड़ रुपयों में बिके हैं। अब कुल मिलाकर देखा जाए तो 65 करोड़(15 करोड़ रुपए प्रोमोशन्स के लिए अलग से) के बजट से बनी फिल्म 110 करोड़ रुपए दिला चुकी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस हिट का तमगा लगना अभी बाकी है।