सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'जवानी जानेमन' ने चौथे दिन की दो करोड़ की कमाई, 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' दिखी नदारद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Feb 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection of Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman and Himesh Reshamiya Happy Hardy And Heer
jawaani jaaneman, happy hardy and heer - फोटो : social media

हर शुक्रवार सिनेमाघरों में कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। कई फिल्मों का एकसाथ मुकाबला होता है। जिसमें कोई बाजी मार ले जाता है तो कोई पीछे रह जाता है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला स्टारर फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हुई। इसी के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। आपको बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Box Office Collection of Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman and Himesh Reshamiya Happy Hardy And Heer
जवानी जानेमन - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' को रिलीज के बाद दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने चार दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.24 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं दूसरे दिन 4.55 करोड़ जुटाए। रविवार को वीकेंड होने की वजह से फिल्म ने थोड़ी ठीक-ठाक कमाई करते हुए 5 करोड़ का कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman and Himesh Reshamiya Happy Hardy And Heer
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

हालांकि रिलीज के चौथे दिन फिल्म का कारोबार थोड़ा धीमा नजर आया। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि सोमवार को 2 करोड़ रुपये जुटाए। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेशन 14.83 करोड़ हो गया है। फिल्म को फैन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में हैं। तो वहीं फिल्म में कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल और कुबरा सैत भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Box Office Collection of Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman and Himesh Reshamiya Happy Hardy And Heer
Happy Hardy and Heer - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं बात करें हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' की तो ये फिल्म अब रेस से बाहर होती दिखाई दे रही है। इस फिल्म ने कोई खास कलेक्शन न करते हुए लोगों को निराश किया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही केवल 10-12 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। इस फिल्म के कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन दर्शकों का सिनेमाघरों की ओर इस फिल्म के प्रति रिस्पॉन्स देखकर लगता है कि ये फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।

विज्ञापन
Box Office Collection of Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman and Himesh Reshamiya Happy Hardy And Heer
himesh

गौरतलब है कि फिल्म में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है। लेकिन लगता है कि हिमेश का ये डबल रोल किसी को पसंद नहीं आया। बता दें कि हिमेश इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उनकी किसी भी फिल्म में दर्शकों की खासी रुचि दिखाई नहीं देती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed