फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' की कमाई में आया तगड़ा उछाल, तेज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' की भी रफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:22 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार कुछ फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही हैं, जबकि कुछ को उम्मीदों के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाए। अमरण सहित कई फिल्मों ने दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त की हैं। आइए जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The Sabarmati Report Kanguva
भूल भुलैया 3, द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शुक्रवार को 'अमरण' और भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत पकड़ बनाए रखी। वहीं, सिंघम अगेन और कंगुवा का हाल बेहाल रहा। इसके अलावा द साबरमती रिपोर्ट ने चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि किन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की।

Box Office Collection Report Friday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The Sabarmati Report Kanguva
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन मुख्य भूमिका वाली भूल भुलैया 3 ने शुक्रवार को दो करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की। अब तक इसका कुल कलेक्शन 253.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की सफलता की कहानी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके डरावने और मनोरंजक तत्वों ने इसे एक बड़ी हिट बना दिया है।

Box Office Collection Report Friday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The Sabarmati Report Kanguva
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
अमरण

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली अमरण ने शुक्रवार को 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 212.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है और बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसकी कहानी और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता है। यह फिल्म आने वाले दिनों में और अधिक सफलता की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The Sabarmati Report Kanguva
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन

अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे वाली सिंघम अगेन ने शुक्रवार को एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इसका कुल कलेक्शन 244.08 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है। बड़े बजट के हिसाब यह फिल्म असफल साबित हुई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Update Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again The Sabarmati Report Kanguva
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी की प्रमुख भूमिका वाली द साबरमती रिपोर्ट ने शुक्रवार को अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया। फिल्म ने जबर्दस्त उछाल के साथ दो करोड़ 52 लाख रुपये की कमाई की। इसका कुल कलेक्शन 24.52 करोड़ रुपये हो गया है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed