फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर कैसा रहा ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का हाल, जानें फिल्मों का कलेक्शन

Sun, 31 May 2026 09:09 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 31 May 2026 09:09 PM IST
सार

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do: कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए दोनों में से किसने की ज्यादा कमाई?

विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection movie earnings
चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ - फोटो : अमर उजाला

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म‘चांद मेरा दिल’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए आज रविवार को इन दोनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection movie earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

‘चांद मेरा दिल’ का अब तक कलेक्शन

  • ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपए से शुरुआत की थी
  • अनन्या की इस फिल्म ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की
  • छठे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये और सातवें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • पहले हफ्ते इस फिल्म ने कुल 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये और 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की
  • वहीं आज 10वें दिन रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection movie earnings
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
‘चांद मेरा दिल’ का  का कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे रविवार को 1.49 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 23.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection movie earnings
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ का अब तक कलेक्शन
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते इस फिल्म ने कुल 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने सिर्फ 12.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 15वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये और 16वें दिन तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection movie earnings
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

‘पति पत्नी और वो दो’ का 17वें का कलेक्शन
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे 17 दिन हो चुके हैं। आयुष्मान की इस फिल्म ने आज तीसरे रविवार को 17वें दिन 1.73 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 46.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: वरुण धवन-मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहमदाबाद में चखा 'गुजराती थाली' का स्वाद, देखें वायरल वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed