फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरोइन बोली, मेरी पसंद का हीरो ले आओ तो मना नहीं करूंगी

Tue, 12 Jul 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 12 Jul 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh walks out of film

अभिनेत्री चित्रांगदा  सिंह अपने करिअर की एक ही फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी की शोहरत को जी रही हैं। पहली फिल्म के बाद किसी और काम के लिए उन्हें पहचान नहीं मिली। अब इधर कुछ फिल्में उनके रवैये की वजह से हाथ से निकल रही हैं।

हीरोइन बोली, मेरी पसंद का हीरो ले आओ तो मना नहीं करूंगी

Chitrangada Singh walks out of film

हाल में लखनऊ से वह फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग छोड़ कर चली आई थीं। जिस पर काफी विवाद हुआ। अब खबर है कि चित्रांगदा के हाथ से एक और फिल्म निकल गई है। निर्देशक राजेश नायर की इस फिल्म का टाइटल काल्पनिक है और इसमें उन्होंने चित्रांगदा के अपोजिट अरबाज खान को लिया था। चित्रांगदा को हीरो नापसंद था।

हीरोइन बोली, मेरी पसंद का हीरो ले आओ तो मना नहीं करूंगी

Chitrangada Singh walks out of film

चित्रांगदा ने निर्देशक से रणदीप हुड्डा के नाम की सिफारिश की। परंतु निर्देशक ने रणदीप को लेने के बजाय चित्रांगदा को हटाने का फैसला किया है। यही नहीं, बताया जाता है कि निर्देशक ने चित्रांगदा की जगह सोनल चौहान (जन्नत फेम) को साइन कर लिया है। मामला सलमान तक पहुंचने से बात बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरोइन बोली, मेरी पसंद का हीरो ले आओ तो मना नहीं करूंगी

Chitrangada Singh walks out of film

जानकारों का कहना है कि चित्रांगदा के लिए यह फिल्म बड़ा नुकसान साबित हो सकती है क्योंकि अरबाज के नाम पर उनकी असहमति की खबर उनके भाई सलमान खान तक पहुंच गई है। सलमान के साथ चित्रांगदा की दोस्ती पर खूब बातें होती रही हैं।

विज्ञापन

हीरोइन बोली, मेरी पसंद का हीरो ले आओ तो मना नहीं करूंगी

Chitrangada Singh walks out of film
कई बार चित्रांगदा को सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर घुड़सवारी और स्विमिंग करते देखा गया है। निश्चित ही चित्रांगदा द्वारा अरबाज को ना कहा जाना सलमान को अच्छा नहीं लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed