फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chup Weekend Box Office: 'अटैक' से भी कम रहा 'चुप' के पहले वीकएंड का कलेक्शन, तीन दिन में हुई महज इतनी कमाई

Mon, 26 Sep 2022 10:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 26 Sep 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chup First Weekend Box Office Collection Sunny Deol Dulquer Salmaan Shreya Dhanwanthary and Pooja Bhatt
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म "चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट" बॉक्स ऑफिस पर ठिक-ठाक कमाई कर रही है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' अपने तीसरे वीकएंड पर भी धूम मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ "चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट" तीन दिन में 10 करोड़ रुपये तक कमाने में नाकामयाब रही। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। आलम यह कि दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म की कमाई इस साल रिलीज हुईं 21 फिल्मों से कम है। कैसे? आइए समझते हैं.... 

Chup First Weekend Box Office Collection Sunny Deol Dulquer Salmaan Shreya Dhanwanthary and Pooja Bhatt
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

तीन दिन में कमाए इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म को 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई 'चुप' ने तीन दिन में तकरीबन 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म ने पहले वीकएंड पर अपनी लागत का महज 25.46 फीसदी ही कमाया है। 
 

डे कलेक्शन
शुक्रवार 3.06 करोड़ रुपये
शनिवार 2.07 करोड़ रुपये
रविवार 2.00 करोड़ रुपये
कुल 7.13 करोड़ रुपये

Chup First Weekend Box Office Collection Sunny Deol Dulquer Salmaan Shreya Dhanwanthary and Pooja Bhatt
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से रही पीछे
साल 2022 में रिलीज हुई अन्य फिल्मों के पहले वीकएंड की कमाई को देखा जाए तो दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप' का कलेक्शन जॉन अब्राहम की 'अटैक' से भी कम रहा। फिल्म ने जहां तीन दिन में 7.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, 'अटैक' ने पहले वीकएंड पर 10.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, फिल्म अटैक का बजट 80 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chup First Weekend Box Office Collection Sunny Deol Dulquer Salmaan Shreya Dhanwanthary and Pooja Bhatt
फिल्म- चुप - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से रही पीछे
फिल्म फर्स्ट वीकएंड कलेक्शन
बधाई दो 7.82 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 39.12 करोड़ रुपये
राधे श्याम 13.94 करोड़ रुपये
द कश्मीर फाइल्स 27.15 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 36.17 करोड़ रुपये
आरआरआर 75.57 करोड़ रुपये
अटैक 10.91 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 193.99 करोड़ रुपये
जर्सी 12.21 करोड़ रुपये
रनवे 34 16 करोड़ रुपये
हीरोपंती 2 13 करोड़ रुपये
जयेशभाई जोरदार 12 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 2 55.96 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज 39.40 करोड़ रुपये
जुगजुग जीयो 36.93 करोड़ रुपये
रॉकेट्री 7.50 करोड़ रुपये
शमशेरा 31.75 करोड़ रुपये
एक विलेन रिटर्न्स 23.54  करोड़ रुपये
रक्षा बंधन 28.16  करोड़ रुपये
लाल सिंह चड्ढा 37.86  करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र  120 करोड़ रुपये

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed