जब शराब पीकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गए थे संजय दत्त, चुकानी पड़ी थी इतनी बड़ी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है 1983 में हुआ वो वाकया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद उन्होंने कभी संजय दत्त के साथ काम ना करने की कसम खाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक फिल्म से संजय को निकलवाने तक का फैसला कर लिया था। ये बात तब की है जब श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहीं थीं। संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन थे। जैसे ही उन्हें उनके दोस्त ने खबर दी कि श्रीदेवी जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं, वो बिना देर किए ही श्रीदेवी को देखने सेट पर ही पहुंच गए। उन दिनों संजय दत्त का वक्त अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और ड्रग्स भी ले रखे थे और उसी हालत में उन्होंने फिल्म के सेट पर जाकर श्रीदेवी से मिलने का फैसला कर लिया था।
सेट पर जब श्रीदेवी नहीं दिखीं तो संजय दत्त ने वो कदम उठाया जिसकी वजह से श्रीदेवी का पारा भी हाई हो गया था। नशे में धुत संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का भूत इस कदर सवार था कि वो दनदनाते हुए श्रीदेवी के कमरे में ही घुस गए। श्रीदेवी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसे कोई उनके कमरे में घुस जाएगा और वो भी ऐसी हालत में। संजय दत्त ने इसका जिक्र फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। संजय दत्त के मुताबिक, उन्होंने कमरे में घुसकर श्रीदेवी को क्या बोला और उनके साथ कैसे बिहेव किया वो उन्हें याद तो नहीं लेकिन उनके बर्ताव से श्रीदेवी बुरी तरह डर गईं थीं और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
इस वाकये के बाद श्रीदेवी इतनी सहम गईं कि उन्होंने फिर कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया और यही कोशिश रखी कि वो संजय के साथ कोई फिल्म साइन ना करें। लेकिन समय का पहिया बदला और श्रीदेवी को संजय दत्त के साथ मजबूरी में एक फिल्म साइन करनी पड़ी। इस फिल्म का नाम 'जमीन' था लेकिन श्रीदेवी ने साफ साफ कह दिया था कि संजय दत्त के साथ उन्हें फिल्म में एक भी सीन नहीं चाहिए। चूंकि श्रीदेवी उस वक्त की टॉप की एक्ट्रेस थीं इसलिए निर्माता-निर्देशक ने उनकी इस मंशा का ख्याल रखा और उन्हें यकीन दिलाया कि संजय उनके अपोजिट नहीं होंगे, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म डिब्बा बंद हो गई।