प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस से लड़ने की मुहिम का असर पूरे देश में दिख रहा है। पीएम मोदी की अपील पर रविवार ठीक रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बुझाकर और मोमबत्ती, दीये, मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इस मुहिम में साथ खड़े नजर आए। इसके साथ ही कई स्टार किड्स ने भी दीये जलाकर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।
पीएम मोदी की मुहिम से जुड़े स्टार किड्स, अबराम से लेकर आराध्या तक ने दीये जलाकर किया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबराम खान
शाहरुख खान और गौरी के सबसे छोटे बेटे अबराम भी दीये के साथ अपने घर की छत पर नजर आए। गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम से अबराम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो छत पर रखे दीयों के बीच अपने दीये के साथ नजर आ रहे हैं। अबराम का दीया लेगो टॉय से बना हुआ है।
9 pm .. Lego Dia @Cogsnitisheth..
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
आराध्या बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी इस मौके पर अपने माता-पिता के साथ दीये जलाते नजर आईं। इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान पर आराध्या अपने परिजनों के साथ ताली बजाती हुई नजर आई थीं।
रूही और यश
करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश रात को 9 बजते ही अपने घर की छत पर पहुंच गए। इस दौरान यश ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला रखी थी। करण ने अपने दोनों बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है।
बता दें कि पीएम मोदी की मुहिम पर अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, कृति सेनन, अर्जुन रामपाल, शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने दीये और मोमबत्तियां जलाईं।
9Pm9Minute: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने दीये जलाकर दिखाई एकता, आलिया-दीपिका से कटरीना-अनुष्का तक की तस्वीरें आईं सामने