{"_id":"5ba9ca52867a557eac528b2a","slug":"dalip-tahil-arrested-for-drunk-driving-crashes-car-into-auto-rickshaw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाजीगर' का ये एक्टर शराब पीकर चला रहा था कार, ऑटो को मारी टक्कर तो पुलिस ने किया अरेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाजीगर' का ये एक्टर शराब पीकर चला रहा था कार, ऑटो को मारी टक्कर तो पुलिस ने किया अरेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dalip tahil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाजीगर', 'राजा', 'इश्क' और 'सोल्जर' जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर दलीप ताहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । खबर है कि दलीप सोमवार रात को शराब पीकर कार चला रहे थे । शराब के नशे में उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी ।
Trending Videos
2 of 5
dalip tahil
द हिंदू की खबर के मुताबिक, यह घटना रात 9 बजे की है । खार में रहने वाली जेनिता गांधी (21) अपने दोस्त गौरव चुघ (22) के साथ ऑटो से घर जा रही थीं । तभी दलीप की कार ऑटो से जा टकराई । इस हादसे से जेनिता की गर्दन और पीठ पर गहरी चोट आई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
dalip tahil
हादसे के बाद गौरव ऑटो से बाहर आए और उन्होंने देखा कि कार सांताक्रूज की तरफ जा रही है । दलीप ने भागने की कोशिश की लेकिन गणेश महोत्सव की वजह से सड़क पर भीड़ थी इसलिए वो अपनी कार को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाए ।
4 of 5
dalip tahil
जेनिता ने बताया, 'हमने कार का नंबर नोट कर लिया । दलीप ताहिल हमसे बहस करने लगे । तब गौरव ने पुलिस को बुलाया । खार पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और सभी को साथ ले गई ।' यहां दलीप, जेनिता और गौरव से पूछताछ की गई ।
विज्ञापन
5 of 5
dalip tahil
खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय ने कहा, 'दलीप को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन बाद में उनको बेल मिल गई । दलीप ताहिल ने ब्लड टेस्ट के लिए मना कर दिया था। उनको देखने से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X