{"_id":"5c565c2abdec2273970e45c5","slug":"dance-plus-4-winner-chetan-salunkhe-won-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डांस प्लस 4' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'डांस प्लस 4' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Feb 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dance plus 4
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया।
2 of 5
dance plus 4
- फोटो : social media
पुणे के रहने वाले चेतन सालुंखे को बचपन से ही डांस का शौक है। उनके संघर्ष की कहानी को देखकर दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया, जिसका नतीजा ये रहा कि वो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे। चेतन को एक ट्रॉफी और 25 लाख का इनाम दिया गया।
3 of 5
dance plus 4
- फोटो : instagram
पारिवारिक स्थितियों को देखते हुए चेतन को बचपन में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार की मदद के लिए चेतन ने कई जगह काम किया। पैसों के चलते वो कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ले पाए। शो जीतने के बाद चेतन ने बताया कि आर्थिक समस्याओं की वजह से वो डांस की क्लासेस नहीं कर सके। अपने शौक के चलते उन्होंने खुद ही ऑनलाइन वीडियो को देखकर पॉपिंग सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dance plus 4
- फोटो : instagram
ट्रॉफी जीतने के बाद चेतन ने बताया कि पैसे कमाकर वो अपने माता-पिता को एक अच्छी जिंदगी देना चाहते हैं। उन्होंने बचपन से ही संघर्ष को देखा है। ऐसे में पैसे से उनकी मुश्किलें कम करना चाहते हैं और हमेशा अपने माता-पिता के साथ खड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
dance plus 4
- फोटो : youtube
डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में कई सेलेब्स नजर आए। इनमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, कुमार सानू, अंकिता लोखंडे, नोरा फतेही और मोनी रॉय जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर अपनी फिल्म टोटल धमाल का प्रमोशन करने पहुंचे थे। डांस प्लस 4 को राघव जुयल और सुगंधा मिश्रा ने होस्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।