{"_id":"5beb9098bdec22697b11705c","slug":"deepika-ranveer-wedding-live-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर’, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर’, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें और वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्तूबर में सोशल मीडिया पर तारीख की घोषणा और अटकलों के बीच आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉलीवुड जोड़ी बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई। ‘दीपवीर’ के नाम से सोशल मीडिया पर छाई इस जोड़ी ने इटली में बर्फीले पहाड़ों से घिरी खूबसूरत कोमो झील के किनारे एक रिजॉर्ट में बेहद निजी मेहमानों के बीच कोंकणी रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।
दीपिका के कोंकणी और रणवीर के सिंधी समुदाय से संबंधित होने के कारण दोनाें की शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी और बृहस्पतिवार को यह जोड़ी सिंधी परंपरा से भी शादी की रस्में पूरी करेगी। इस दौरान मीडिया को समारोह से पूरी तरह दूर रखा गया।
यहां तक कि शादी में शामिल हुए मेहमानों को भी कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने की ताकीद की गई थी। यहां तक कि उनके मोबाइल कैमरों पर भी स्टीकर लगा दिए गए थे। शादी में महज 40 लोग ही आमंत्रित किए गए थे, जिनमें शाहरुख खान, निर्देशक संजय लीला भंसाली, फराह खान और करण जौहर शामिल रहे।
10 नवंबर को इटली पहुंची इस जोड़ी ने मंगलवार को फिल्मी अंदाज में ही सगाई की रस्म पूरी की थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को अंगूठी पहनाई और बहुत ही भावनात्मक बातें भी कहीं, जिससे दीपिका बेहद भावुक दिखाई दीं।
सूत्रों ने बताया कि दीपिका अपने मेहंदी समारोह के दौरान भावना में बहकर रोती हुईं भी दिखीं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को ही दोनों के संगीत समारोह में मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने खास प्रोग्राम पेश किया था, जिसमें रणवीर के पिता जगजीत सिंह भावनानी भी नाचते हुए दिखाई दिए।
इस शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान समेत 40 लोग शामिल हुए। दोनों की शादी पहले कोंकणी रीति रिवाजों के साथ हुई। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे।
दीपिका और रणवीर की शादी का जश्न न केवल उनके परिवार वाले बल्कि उनके फैंस भी धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दिनों से #deepveerkishaadi ट्रेड कर रहा तो है। दीपिका की छोटी बहन अनीषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर लकड़ीवाले कर दिया है। अनीषा का यह कदम दर्शाता है कि वह अपनी बहन की शादी के लिए काफी एक्साइटे़ड हैं।
2 of 5
Deepika and Ranveer
बता दें कि शादी से ठीक एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। कहा जा रहा है इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर सिंह ने घरवालों के साथ जमकर डांस किया। रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया। सिंगर हर्षदीप, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम सामने आया है। दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी है।
Such a stunning gorgeous and beautiful couple!!!! Nazar utar lo! @deepikapadukone and @RanveerOfficial !! Badhai ho !!! Love you both!!! Here’s to a lifetime of love and joy!❤️❤️❤️❤️❤️
शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद रहेगा। जहां एक ओर यह जगह दुल्हन के जैसे सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।
रणवीर और दीपिका की शादी के लिए बारातियों की पहली झलक सोमवार को ही आ गई थी। निताशा गौरव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इन तस्वीरों में दीपवीर की शादी और लड़के साइड की लेडीज कैप्शन दिया गया था। इन पोस्ट के जरिए इन लोगों ने बाराती होने का दावा किया था। निताशा गौरव ने ट्वीट किया - 'तस्वीर तो नहीं है लेकिन इन दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही हूं। यह आंसू खुशी के आंसू हैं।' निताशा गौरव के इस ट्वीट के बाद दीपवीर के फैंस एक के बाद इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा - 'आपने हम लोगों के बारे में सोचा और शादी से जुड़ी जानकारी दी इसके लिए शुक्रिया। इन दोनों को एक साथ देखकर प्यार वाली खुशी को इमेजिन कर सकती हूं।'
No pictures but it was love personified to see them together today. Couldn’t stop my tears, but these were tears of happiness and so I hope they never do. #DeepVeerKiShaadi#ranveerkishaadi#foreverlove
दीपिका और रणवीर सिंह की शादी से पहले इन दोनों के रिसेप्शन कार्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कार्ड के वायरल होते ही इन दोनों की रिसेप्शन तारीख भी सामने आ गई हैं। शादी की तरह ही यह दोनों 2 बार रिसेप्शन दे रहे हैं। शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरु में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।