{"_id":"5bab022f867a557ed4318079","slug":"dev-anand-birthday-to-bigg-boss-12-update-these-are-top-today-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव आनंद के जन्मदिन से लेकर तानाजी की शूटिंग शुरू होने तक, ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देव आनंद के जन्मदिन से लेकर तानाजी की शूटिंग शुरू होने तक, ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कलाकार देव आनंद का जन्मदिन
बिग बॉस 12- लग्जरी बजट टास्क के दौरान सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट का दिखा दम
'बिग बॉस सीजन 12' में घरवालों का बिग बॉस ने पहले हफ्ते का 'लग्जरी बजट टास्क' तो रद्द हो गया था। वहीं दूसरे हफ्ते 'बिग बॉस' ने घरवालों को लग्जरी बजट हासिल करने का एक और मौका दिया है। इस दौरान घर में मौजूद जोड़ी कंटेस्टेंट को समुद्री लुटेरे बन सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट से चार सुनहरे रंग की रिंग हासिल करनी थी। इस टास्क के दौरान जहां समुद्री लुटेरे आपस में ही भिड़ते दिखे वहीं सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ने इस टास्क को काफी मजबूती के साथ किया है।

रानी मुखर्जी की 'हिचकी' चीन में होगी रिलीज
बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' रिलीज के इतने महीने बाद भी दर्शकों के दिलों को जीतने में पीछे नहीं हट रही है। इस फिल्म के लंबे समय से चीन में रिलीज को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब चीन में फिल्म 'हिचकी' की रिलीज डेट तय हो गई है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म अगले महीने 13 अक्टूबर को चीन में रिलीज होगी। बता दें कि 16 जून को चीन में हुए शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (SIFF) में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
पढ़े:- भारत के बाद अब रानी मुखर्जी की चीन में दिखेगी 'हिचकी', इस दिन होगी रिलीज

सैफी खान की फिल्म बाजार के ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान, चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे स्टारर 'बाजार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सैफ ने इस फिल्म में बिजनेसमैन की भूमिका अदा की है, जिसे मार्केट का किंग बनना है। खास बात यह है कि फिल्म 'बाजार' के जरिए बॉलीवुड में अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गौरव के चावला ने किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले निखिल आडवानी, परवेज शेख और असीम अरोरा ने मिलकर लिखा है। फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

अजय ने शुरू की तानाजी की शूटिंग
अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बहुचर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बायोपिक है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी खुद अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। गौरतलब है इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। यह फिल्म एक साल से चर्चा में चल रही है। लेकिन इसकी शूटिंग को अब शुरू किया गया है।