{"_id":"6a5cebe4cf00f9bf510b7850","slug":"dhamaal-4-box-office-collection-day-10-know-alpha-and-welcome-to-the-jungle-earning-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhamaal 4 Box Office: दूसरे रविवार को फिर चमकी 'धमाल 4', जानें 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhamaal 4 Box Office: दूसरे रविवार को फिर चमकी 'धमाल 4', जानें 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Sun, 19 Jul 2026 08:53 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:53 PM IST
सार
Dhamaal 4 Box Office Collection: फिल्म 'द ओडिसी' के क्रेज के बीच 'धमाल 4' ने भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जानिए 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन 'धमाल 4' के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है और इसकी कमाई में इजाफा हुआ है। जहां एक तरफ हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्में कम कलेक्शन कर रही हैं। इस बीच आइए जानते हैं ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितना कलेक्शन किया है?
धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का आज का कलेक्शन
'धमाल 4' ने आज दूसरे रविवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 11.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 123.60 करोड़ रुपये हो चुका है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा कई चर्चित कलाकार नजर आए हैं।

Priyanka Chopra: निक जोनस ने कैसे मनाया पत्नी प्रियंका चोपड़ा का 44वां जन्मदिन? स्पेन से दिखाई शानदार झलक
धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की अब तक की कमाई
- पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये कमाए।
- नौवें दिन फिल्म का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा।
- इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस हिसाब से यह अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'अल्फा' का कलेक्शन
आलिया भट्ट की अदाकारी वाली फिल्म ‘अल्फा’ ने तीसरे रविवार को 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे शनिवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए थे। शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ने अब तक कुल 57.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं।

वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई
‘वेलकम टू द जंगल’ ने चौथे रविवार यानी रिलीज के 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कल इसने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 132.99 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई कलाकार नजर आए हैं।