फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉलीवुड फिल्म के स्टार रह चुके हैं धर्मेंद्र, रात 2.30 बजे उठ इंग्लिश बोलने की करते थे प्रैक्टिस

Fri, 08 Dec 2017 02:40 PM IST
amarujala.com-Written By: भावना शर्मा
amarujala.com-Written By: भावना शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
dharmendra film shalimar dubbed in english the name of Raiders of the Sacred Stone
धर्मेंद्र

20 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र का चार्म आज भी बरकरार है। 82 की उम्र में भी धर्मेंद्र अपने बेटों से ज्यादा फेमस हैं। देओल खानदान में धर्मेंद्र ऐसे पहले और आखिरी शख्स हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था। जी हां, इस फिल्म का नाम है 'शालीमार'। इसका इंग्लिश वर्जन विदेश में रिलीज किया गया था।

dharmendra film shalimar dubbed in english the name of Raiders of the Sacred Stone
धर्मेंद्र

डायरेक्टर कृष्‍णा शाह की फिल्म 'शालीमार' का इंग्लिश वर्जन 'Raiders of the Sacred Stone' था। इसके हिंदी वर्जन में हॉलीवुड स्टार्स जैसे Rex Harrison, John Saxon, Sylvia Miles थे। साथ ही धर्मेंद्र, जीनत अमान और शम्मी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई थी।

पढ़ें- डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला

dharmendra film shalimar dubbed in english the name of Raiders of the Sacred Stone
धर्मेंद्र

भारत में ये फिल्म 'शालीमार' के नाम से रिलीज हुई थी। तब सभी हॉलीवुड एक्टर्स के डायलॉग्स की हिंदी में डबिंग हुई। वहीं विदेश में यही फिल्म 'Raiders of the Sacred Stone' नाम से रिलीज हुई थी। तब सभी बॉलीवुड स्टार्स के डॉयलॉग की ‌इंग्लिश में डबिंग की गई। भारत में तो ये फिल्म हिट रही थी लेकिन हॉलीवुड के दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया था। 

पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra film shalimar dubbed in english the name of Raiders of the Sacred Stone
धर्मेंद्र

कृष्‍णा शाह की ये सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। अभी तक तो फिल्म 'बाहुबली' के लिए ही सुना गया था कि शूटिंग के दौरान सेट पर मोबाइल बैन कर दिए गए थे। लेकिन 1978 में आई ‌इस फिल्म के सेट पर भी किसी को फोन पर बात करने की इजाजत नहीं थी। टाइट सिक्योरिटी के अंदर ही शूटिंग चलती थी। 

विज्ञापन
dharmendra film shalimar dubbed in english the name of Raiders of the Sacred Stone
धर्मेंद्र
शूटिंग शुरू होने से पहले धर्मेंद्र इंग्लिश डायलॉग के लिए आधे घंटे की स्पेशल ट्रेनिंग लेते थे। धर्मेंद्र सुबह 2.30 बजे उठकर अपनी इंग्लिश पर काम करते थे। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसका हॉलीवुड के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed