{"_id":"5e7daeb28ebc3e72c44586dd","slug":"diljit-dosanjh-viral-post-saying-stop-posting-home-workouts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर से वर्कआउट वीडियो शेयर करने वालों से दिलजीत दोसांझ की गुहार,कहा- 'बंद करो ये...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर से वर्कआउट वीडियो शेयर करने वालों से दिलजीत दोसांझ की गुहार,कहा- 'बंद करो ये...'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिलजीत दोसांझ और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कोरोना वायरस के आतंक के बीच कुछ सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया से गायब होने का डर सता रहा है। घर में रहने के कारण वे अधिक तस्वीरें और वीडियोज साझा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इससे पार पाने के लिए कुछ कलाकार लगातार घर से अपनी वर्कआउट वीडियो साझा कर रहे हैं। हालांकि अपनी ही बिरादरी के कुछ कलाकारों की यह बात दिलजीत दोसांझ को रास नहीं आ रही है। इसे लेकर दिलजीत ने सोशल मीडिया पर गुहार भी लगाई है।
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक प्लेकार्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसपर लिखा हुआ है, 'अपने वर्कआउट वीडियो साझा करना बंद करें।' इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'खाओ पियो और मौज करो।' दिलजीत ने यह तस्वीर एडिट की है। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर डूड विद साइन नामक प्रोफाइल पर मौजूद है।
वैसे बता दें कि ऐसी गुहार लगाने वालों में दिलजीत अकेले नहीं हैं। फिल्मकार फराह खान ने भी वर्कआउट वीडियो से तंग आने की बात कही है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर कलाकार लगातार घर का काम करने से लेकर खाना बनाने, किताबे पढ़ने, गेम खेलने जैसी वीडियोज भी साझा कर रहे हैं।
4 of 4
Diljit dosanjh
कोरोना वायरस से बिगड़े हालात के चलते सिनेमा जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। मुंबई से लेकर देश के दूसरे हिस्सों में शूटिंग बंद कर दी गई है। वहीं इस दौरान रिलीज होने वाली सभी फिल्मों की तारीख भी आगे खिसका दी गई है। दिलजीत की फिल्मों की बात करें तो पिछली बार वह हिंदी फिल्म गुड न्यूज और अर्जुन पटियाला में नजर आए थे। गुड न्यूज को बॉक्स ऑफस पर अच्छी सफलता हासिल हुई थी। वहीं आने वाले समय में वह सूरज पे मंगल भारी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषक शर्मा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X