सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

न्यूज एंकर से लाइव बात कर रहे थे सैफ, तभी बीच में आए तैमूर और पत्रकार से पूछा ये सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 27 Mar 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan son taimur ali khan asked a question to reporter on live tv
taimur ali khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन है लेकिन बॉलीवुड के स्टारकिड तैमूर अली खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में तैमूर एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

Trending Videos
saif ali khan son taimur ali khan asked a question to reporter on live tv
Taimur Ali Khan - फोटो : Instagram

दरअसल, सैफ एक चैनल की रिपोर्टर के साथ घर से लाइव बातचीत कर रह थे। लाइव के दौरान ही उनके छोटे नवाब यानी बेटे तैमूर आ गए। रिपोर्टर तैमूर की आवाज सुनकर काफी खुश हुईं। इसके बाद सैफ को अपना इंटरव्यू बीच में ही कुछ पलों के लिए रोकना पड़ा। रिपोर्टर ने सैफ से कहा कि उन्हें सभी से मिलवाइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan son taimur ali khan asked a question to reporter on live tv
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

इसके बाद एंकर के कहने पर सैफ अली अपने बेटे तैमूर को कैमरे के सामने लाते हैं। एंकर तैमूर को देखकर काफी खुश हो जाती है। सैफ, तैमूर को अपनी गोदी में बैठाते हैं। इस दौरान तैमूर ने हल्क के मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे। सैफ मास्क हटाते हैं और लोगों से मिलवाते हैं। 

 

saif ali khan son taimur ali khan asked a question to reporter on live tv
Taimur Ali Khan - फोटो : social media

इसके बाद तैमूर ने ही एंकर से सवाल पूछना शुरू कर दिया। तैमूर एंकर से पूछते हैं कि आप कहां हैं? वह कहती हैं मैं स्टूडियो में हूं। इसके बाद एंकर तैमूर से टीवी देखने को कहती हैं। सैफ से एंकर पूछती हैं कि क्या इस वक्त तैमूर पैपराजी को मिस कर रहे हैं? इसके जवाब में सैफ ने कहा कि नहीं। मुझे नहीं लगता है। इस वीडियो को काफी व्यूज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
saif ali khan son taimur ali khan asked a question to reporter on live tv
saif ali khan - फोटो : social media

बता दें कि पिछले दिनों करीना ने अपने बेटे तैमूर और सैफ की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सैफ और तैमूर दोनों ही बाथरोब में नजर आ रहे हैं। तैमूर तो बेहद क्यूट दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर करीना ने लिखा, "प्रिय भारत, चलो यह करते हैं। जिम्मेदार बनें, घर में रहें और सुरक्षित रहें।" करीना कपूर के इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed