सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अकेले नहीं इस अभिनेत्री के साथ खास वक्त बिता रहें सलमान खान, तस्वीर ने खोला सारा राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 27 Mar 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan spending time with Jacqueline Fernandez in his Panvel farmhouse
Salman Khan and Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन है। आम हो खास हर कोई इस वक्त घर पर ही है। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि सलमान इस वक्त अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि खास दोस्त के साथ वक्त बिता रहे हैं। अब ये खास दोस्त कौन हैं ये हम आपको आगे की स्लाइड में बताएंगे। 

Trending Videos
Salman Khan spending time with Jacqueline Fernandez in his Panvel farmhouse
salman khan - फोटो : Social Media

डीएनए वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस वक्त अपने गैलेक्सी अपॉर्टमेंट में पिता सलीम और मां सलमा के साथ नहीं बल्कि फॉर्म हाउस पर हैं। दबंग खान का ये फॉर्म हाउस मुंबई के पनवेल में स्थित है। खबरों के मुताबिक सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस, बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan spending time with Jacqueline Fernandez in his Panvel farmhouse
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और जैकलीन के साथ होने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से मिली। इस वीडियो को ट्विटर पर अंजली नाम के अकाउंट से साझा किया है जिसमें सलमान के साथ जैकलीन नजर आईं। इस वीडियो में सलमान और जैकलीन रैपर बादशाह से वीडियो कॉल करते दिखे। हालांकि बादशाह का चेहरा दिखाई नहीं दिया।
 

Salman Khan spending time with Jacqueline Fernandez in his Panvel farmhouse
Salman Khan and Family - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

सलमान खान मुंबई में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जो कि लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो गई थी। इसके बाद सलमान तुरंत अपने फॉर्म हाउस चले गए थे और वहीं पर खुद को क्वारंटीन कर लिया। जानकारी के मुताबिक सलमान की यह पसंदीदा जगह है। जब भी वह फ्री होते हैं तो यहीं पर जाकर समय बिताते हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan spending time with Jacqueline Fernandez in his Panvel farmhouse
salman khan - फोटो : social media

कुछ दिन पहले सलमान का क्वारंटीन के वक्त एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान पेंटिंग करते दिखे थे। सलमान वीडियो में चारकोल से पेंटिंग कर रहे थे। पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे थे। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई थी।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आए बाहुबली प्रभास, दान कर दिए 4 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed