दंगल फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुई थीं। जिसके बाद वह घर पर क्वारंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रही हैं। अब फातिमा ने एक पोस्ट साझा कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
कोरोना वायरस होने के बाद फातिमा सना शेख ने दी हेल्थ अपडेट, कहा- ‘सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म’
फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ‘सूंघने और स्वाद की’ क्षमता खत्म हो चुकी है। इसके साथ फातिमा लिखती हैं कि उनके शरीर में भयानक दर्द है।
फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में फातिमा फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। इसके अलावा उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे।
View this post on Instagram
कोरोना की दूसरी लहर
देश में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 26 फरवरी के बाद से रोजाना संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या आठ हजार से बढ़कर 72 हजार पहुंच चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, केरल और गुजरात में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सितारों को कोरोना हो चुका है। इनमें आमिर खान से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है।
वाणी कपूर बताएंगी कैसे रखें सुंदर, कमनीय व छरहरी काया, समग्र सेहत के सारे नुस्खों को करेंगी पब्लिक