फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सलमान खान पर हमले की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 08:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Jun 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
fifth accused who plotted to attack on Salman Khan arrested read details Inside
सलमान खान, जॉनी वाल्मिकी - फोटो : एएनआई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर अभिनेता पर हमला करने की साजिश रचने वाले पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। दीपक गोगोलिया उर्फ जॉनी वाल्मीकि (30) नामक आरोपी को भिवानी से पकड़ा गया है। जल्द ही उसे नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। 


Movies Sequel: जल्द आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं फैंस

fifth accused who plotted to attack on Salman Khan arrested read details Inside
सलमान खान - फोटो : ANI

अभिनेता के घर पर फायरिंग होने के कुछ महीने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फॉर्महाउस पर अभिनेता पर हमला करने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने पहले ही नाकाम कर दिया। इससे पहले इस मामले में धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

fifth accused who plotted to attack on Salman Khan arrested read details Inside
सलमान खान - फोटो : ANI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने अभिनेता के फॉर्महाउस समेत शूटिंग स्थल की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों को सलमान खान पर एके 47 जैसे खतरनाक हथियार से हमला करने के निर्देश मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इस हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
fifth accused who plotted to attack on Salman Khan arrested read details Inside
सलमान खान - फोटो : ANI

इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर दो शख्स ने सुबह-सुबह फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ने पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने की बात कबूल की थी।

विज्ञापन
fifth accused who plotted to attack on Salman Khan arrested read details Inside
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। ईद के मौके पर इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, अनुभव साझा कर आकर्षित किया हर किसी का ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed