पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Review : 'कुंग फू योगा' में थोड़ा कुंग फू पर गायब योगा

Fri, 03 Feb 2017 03:11 PM IST
रवि बूले / अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
रवि बूले / अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
film review of kung fu yoga and the storyline
'कुंग फू योगा'

निर्माता- ताइहे एंटरटेनमेंट-शाइनवर्क पिक्चर्स


निर्देशक- स्टैनली टैंग
स्टारकास्ट- जैकी चान, सोनू सूद, दिशा पटनी, अमायरा दस्तूर, आरिफ रहमान
रेटिंग **

ये भारत-चीन के बाजार को ध्यान में रख कर बनी फिल्म है। जैकी चान इससे पहले अपनी फिल्म 'द मिथ' (2005) में मल्लिका शेरावत को जगह दे चुके हैं। अब उन्हें भारतीय बाजार का आकार बड़ा नजर आया है। इस नई फिल्म की हीरोइनें (दिशा पटनी/अमायरा दस्तू) और विलेन (सोनू सूद) भारतीय हैं। कहानी आधी चीन और आधी भारत में है। टाइटल में भी हिंदी-चीनी का मिक्स है- योगा और कुंग फू। लेकिन ये तमाम फिफ्टी-फिफ्टी मिक्स करने के बावजूद उन मसालों का ढंग से इस्तेमाल नहीं हुआ है जो भारतीय दर्शकों के जायके में हैं। अतः कुछ रोचक दृश्यों के अलावा फिल्म अंततः बेमजा साबित होती है। आप पाते हैं कि कहानी के अंदाज-ए-बयां का संकट बॉलीवुड में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी है। फिल्म में जैकी चैन का थोड़ा कुंग फू तो दिखता है परंतु योगा सिर्फ बातों में है।

जैकी चैन के साथ बब्बर शेर की सवारी

film review of kung fu yoga and the storyline
'कुंग फू योगा'

फिल्म में चीन का एक पुरातत्ववेत्ता जैक (जैकी चैन) और उसकी टीम ऐतिहासिक भारत-चीन सीमा पर स्थित मगध राज्य के एक विशाल सोने के खजाने का पता लगाने में जुटी है। उनकी मदद के लिए भारत से दो राजकुमारियां पहुंचती हैं। खजाने पर मगध राज्य से ही जुड़े एक परिवार के प्रिंस रैंडल (सोनू) की भी नजरें हैं। जैक और राजकुमारियों का कहना है कि ये खजाना सरकार का है जबकि रैंडल का दावा है कि वह उसकी संपत्ति है।

इस खोजबीन में कार चेजिंग का लंबा सीन है जिसमें जैकी चैन के साथ बब्बर शेर की सवारी है बस यही कुछ रोचक बना है। जबकि एक अन्य दृश्य में बर्फ के नीचे गहरी गुफा के सीन कुछ आकर्षक हैं। बाकी फिल्म कुछ ऐसा पेश नहीं करती, जो दर्शकों बांध सके।

छोटे बच्चे इस फिल्म का कुछ लुत्फ ले सकते हैं

film review of kung fu yoga and the storyline
'कुंग फू योगा'

सोनू सूद को इस फिल्म से कहीं बेहतर रोल बॉलीवुड फिल्मों में मिल रहे हैं। वह इस फिल्म में निराश करते हैं। न उनका रोल प्रभावी ढंग से लिखा गया है और न खलनायकी में यहां दम है। अचानक होने वाला रैंडल का हृदय परिवर्तन तो हास्यस्पद है। अंत आते-आते फिल्म अतार्किक हो जाती है। रोचक बात यह कि रैंडल कहता है हम आधुनिक भारत में रह रहे हैं जबकि यहां जैकी और उनकी टीम भारत को राजा-राजाकुमारियों, सांप-सपेरों, जादूगरों, साधुओं और हाथियों का देश दिखाती है।

क्या यह इंटरनेशनल सिनेमा है, जिसमें 2017 का भारत है। जैकी चैन के फैन्स और छोटे बच्चे ही इस फिल्म का कुछ लुत्फ ले सकते हैं। बाकी लोगों को इसे देखने के बाद एंटरटेन होने के अन्य साधन ढूंढने पड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed