सब्सक्राइब करें

FlashBack : 'मेरे कुत्ते को भी आपका ऑफर मंजूर नहीं', सुनते ही सन्न रह गया था मशहूर निर्देशक

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
FlashBack : This is how Raaj Kumar rejected a director's film
बात उन दिनों की है जब राज कुमार बड़े स्टार तो नहीं रह गए थे लेकिन उनका बिंदासपन और एटीट्यूड ज्यों का त्यों था। 1993 में उनकी 'इंसानियत का देवता' औऱ 'पुलिस और मुजरिम' जैसी फिल्में टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय कर पाई थी। तब एक दिन उनके दोस्त और निर्देशक रामानन्द उनसे मिलने आए।
Trending Videos
FlashBack : This is how Raaj Kumar rejected a director's film
रामानन्द सागर और राज कुमार में अच्छी दोस्ती थी औऱ राज कुमार रामानन्द सागर की जिंदगी औऱ पैगाम जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके थे।

राज कुमार ने अपने घर में सागर की खातिरदारी की और रामानन्द सागर ने राज कुमार को अपनी फिल्म 'आंखें' में लीड रोल के साइन करने की बात कही। सागर ने राज कुमार से कहा कि वो चाहते है कि राजकुमार आखें का लीड रोल करें और सागर उसके लिए दस लाक रुपए देने के लिए तैयार होकर आए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : This is how Raaj Kumar rejected a director's film
ये दोनों उस वक्त राज कुमार के सजे हुए ड्राइंगरूम में बैठे थे और राज कुमार उस वक्त सिगार पी रहे थे। सागर का प्रस्ताव सुनकर राज कुमार कुछ पल के लिए शांत रहे और कुछ सोचते रहे। सागर आश्वस्त थे कि राज कुमार उनके दोस्त हैं और उन्हें इनकार नहीं करेंगे। कुछ पल शांत रहने के बाद राज कुमार ने ड्राइंगरूम के पास घूम रहे अपने कुत्ते को आवाज लगाई। कुत्ता राज कुमार के पैरों में आकर बैठ गया।
FlashBack : This is how Raaj Kumar rejected a director's film
उन्होंने उसी अंदाज में सिगार पीते हुए कुत्ते से कहा 'जानी, तुम्हें क्या लगता है कि सागर साहब का ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं' कुत्ता कुछ पल राज कुमार का मुंह ताकता रहा औऱ फिर गर्दन हिलाहिला कर भौंकने लगा। सागर अचंभे में थे कि राज कुमार साहब कर क्या रहे हैं। कुत्ते के भौंकने के बाद राज कुमार सागर जी की तरफ मुखातिब हुए और कहा, 'देखिए सागर जी, मेरा कुत्ते को भी आपका ऑफर मंजूर नहीं है, ऐसे में मेरे हां करने का सवाल ही पैदा नहीं होता'।
विज्ञापन
FlashBack : This is how Raaj Kumar rejected a director's film
सागर जी को बहुत अपमानित महसूस हुआ लेकिन वो करते भी क्या, राज कुमार अपनी बेबाकी और एटीट्यूड के चलते पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे। वो बिना कुछ कहे अपना सा मुंह लेकर लौट आए। लौटने के तुरंत बाद उन्होंने पहला काम किया कि धर्मेंद्र को फिल्म के लिए साइन किया और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed