ट्वीट के महारथियों को मजदूरों के इस नेता ने लगाई लताड़, बोले- 'बातों से खातों में नहीं पहुंचता पैसा'
अमर उजाला से बात करते हुए तिवारी ने कहा, 'अमिताभ बच्चन ने एक बार कहा था कि समय पड़ने पर हम कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की मदद करने के लिए तैयार हैं। अब वक्त आ चुका है जब कर्मचारियों को उनकी मदद की आवश्यकता है। हम अमिताभ बच्चन जी से मदद की मांग कर रहे हैं। साथ ही हम सलमान खान को भी कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आने के लिए कह रहे हैं।'
कोरोना के चलते फिल्मों और टीवी के धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने के बाद फेडरेशन ने तुरंत ही बैठक करके सेट्स पर काम करने वाले दैनिक वेतनभोगियों की रोजी रोटी का इंतजाम करने का फैसला दिया था। बीएन तिवारी कहते हैं, 'हमने कर्मचारियों को राशन की सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली थी और हम कुछ राशन बांट भी चुके हैं लेकिन जब भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया उसके बाद हम लोगों तक उनकी सुविधा की वस्तुएं पहुंचाने में असमर्थ रहे।'
कर्मचारियों की मदद करने वाली उनकी इस मुहिम में द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया संघ ने भी मदद की हामी भरी थी। उनके बारे में तिवारी ने कहा, 'मदद के लिए कई बड़े लोगों ने बोला था लेकिन जब तक पैसा नहीं मिल जाता तब तक हम मदद आगे कैसे भेजेंगे? अब वे लोग ट्विटर पर ट्वीट करते रहें, उससे पेमेंट तो नहीं होता। पेमेंट तो तब होगा जब वे अपने खाते से पैसे हमारे खाते में भेजेंगे। वे सीधे पैसा मजदूरों के खाते में तो डाल नहीं सकते क्योंकि उन सब की जानकारी तो हमारे पास होती है।'
लॉकडाउन में अपनी कथक क्लास को मिस कर रहीं अलाया, 'घर मोरे परदेसिया' पर किया जोरदार डांस
कमेंट
कमेंट X