बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 25 दिसंबर को गौहर अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लेंगी। इस शादी को महज तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में जैद और गौहर की शादी की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो गई हैं। हाल ही में दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
चिक्सा सेरेमनी में जमकर नाचीं गौहर खान, दुल्हनिया को गोद में लेकर जैद दरबार बोले- 'हम तुझको उठाकर ले जाएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की खबरें जबसे सामने आई हैं तभी से उनके फैंस में इस शादी को लेकर काफी क्रेज हैं। तो वहीं अब शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। अपनी चिक्सा सेरेमनी में गौहर और जैद दोनों ने ही खूब एन्ज्वॉय किया।
गौहर की चिक्सा सेरेमनी से कई वीडियो सामने आए हैं जो उनके फैन क्लब्स में शेयर किए हैं। इन वीडियो में गौहर और जैद ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों बेहद खुश भी लग रहे हैं। इनके साथ ही इनके दोस्त रिश्तेदार सभी बड़ी ही खुशी- खुशी डांस करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Bridelog |Wedding inspiration (@the_bridelog)
इसके अलावा एक वीडियो में जैद दरबार गौहर को गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जैद वीडियो में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के गाने 'हम तुझको उठाकर ले जाएंगे' पर डांस कर रहे हैं। इन सभी वीडियोज और तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस खास मौके पर गौहर खान और जैद दरबार ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। जिसमें गौहर बेहद खूबसूरत और जैद हैंडसम नजर आ रहे हैं।
A post shared by Wedding Planning_witty Wedding (@witty_wedding)
बता दें कि इससे पहले गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना वेडिंग इन्विटेशन भी साझा किया था। ये एक एनिमेटेड इन्विटेशन था जिसमें गौहर और जैद की लॉकडाउन लवस्टोरी दिखाई गई थी। इसे भी उनके फैंस ने खूब पसंद किया।
पढ़ें: ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ को देखने की ये हैं पांच असली वजह, इस हफ्ते खुलेगा हर राज