सब्सक्राइब करें

साल 2021 में कंगना रणौत ने बनाया घूमने का प्लान, केदारनाथ के बाद इस धाम की भी करेंगी यात्रा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals her travel plan in 2021 will go Kedarnath and Jagannath Puri
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कंगना रणौत फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर राय देने के साथ अपनी जिंदगी के बारे में भी सोशल मीडिया पर फैंस को बताती रहती हैं। अब कंगना रणौत ने आने वाले साल यानी 2021 का अपना यात्रा प्लान फैंस के साथ साझा किया है।

Trending Videos
Kangana Ranaut reveals her travel plan in 2021 will go Kedarnath and Jagannath Puri
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत भगवान शिव की भक्त हैं। शिव के प्रति उनकी भक्ति का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अब अगले साल केदारनाथ यात्रा के दर्शक करने का प्लान बनाया है। ताकि उनके आठों ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे हो सकें। इस बात की जानकारी कंगना रणौत ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals her travel plan in 2021 will go Kedarnath and Jagannath Puri
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उनकी यह तस्वीर काशी विश्वनाथ के दर्शन के दौरान साल 2017 की है। इस तस्वीर के साथ कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ साल पहले मैंने माताजी के साथ काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किए। मैंने सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए हैं।' 

Kangana Ranaut reveals her travel plan in 2021 will go Kedarnath and Jagannath Puri
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मैं चाहती हूं कि 2021 में केदारनाथ जाकर आठवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करूं, जिससे आठों के दर्शन हो जाएं। अगले साल मैं पूरी जगन्नाथ भी जाना चाहती हूं और आप?' सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का साल 2021 का यात्रा प्लान तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस भी उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut reveals her travel plan in 2021 will go Kedarnath and Jagannath Puri
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में कंगना रणौत की रुचि आध्यात्म की तरफ तेजी से हुआ है और वह कोयंबटूर में सदगुरू जग्गी वासुदेव के प्रवचनों को भी सुनने जाती रहती हैं। बात करें कंगना रणौत की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म पंगा में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ भी की थी। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: जैस्मीन के ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को पसंद करती हैं निक्की तंबोली, राखी सावंत से कही दिल की बात

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed