सब्सक्राइब करें

जवान बेटे को अर्थी देते हुए टूट गए थे कबीर बेदी, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बचा पाए थे जान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 22 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Kabir Bedi life biggest tragedy when his son Siddharth killed himself in depression
कबीर बेदी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड सितारों की आलीशान और सफल जिंदगी देखकर अक्सर लोगों के मन में ये ही ख्याल आता है कि इन्हें किसी बात का गम नहीं होगा। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनके जीवन में एक से बड़ा एक दुख आया और उस दुख ने उन्हें तोड़ भी दिया। आज आपको बताते हैं ऐसे ही एक बड़े दर्द से गुजरने वाले एक्टर कबीर बेदी के बारे में जिनकी जिंदगी में तब तुफान आ गया जब उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली और वो कुछ कर नहीं पाए।

Trending Videos
Kabir Bedi life biggest tragedy when his son Siddharth killed himself in depression
कबीर बेदी-प्रवीण दुसांझ

कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने महज 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। अपने बेटे के शव को कंधा देते हुए कबीर उस दिन बिल्कुल टूट गए थे। एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो अपने बेटे के आत्महत्या की बात जानते थे, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाए। ये दर्द आज तक उनके दिल में तीर की तरह चुभता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Bedi life biggest tragedy when his son Siddharth killed himself in depression
kabir bedi - फोटो : Social Media

इंटरव्यू में कबीर ने बताया कि, 'मुझे पता था कि मेरा बेटा आत्महत्या करने वाला है, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेंशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। इसके बाद वो मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी चला गया था। वहीं से उसकी जिंदगी बदल गई थी'।

Kabir Bedi life biggest tragedy when his son Siddharth killed himself in depression
kabir bedi

कबीर ने बताया कि, 'पढ़ाई के दौरान ही सिद्धार्थ डिप्रेशन में चला गया था। उसका डिप्रेशन बढ़ता ही जा रहा था और उसे सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। मैंने उसका इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे ठीक नहीं कर पाईं। मेरा ये ही प्रयास रहता कि मैं अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बना सकूं, लेकिन उसकी बीमारी बढ़ती ही जा रही थी। वो खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च करता रहता था'।

विज्ञापन
Kabir Bedi life biggest tragedy when his son Siddharth killed himself in depression
Kabir Bedi

कबीर ने कहा कि, 'एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था कि उसे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। मैं ये सारी बातें सुनकर हैरान रह गया था। मैं समझ गया था कि मुझे उसे ठीक करने के लिए और ज्यादा प्रयास करना होगा और मैं इसी कोशिश में जुट गया। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। ना वो टीवी देखता और नहीं नौकरी करना चाहता था'।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed