बिग बॉस 14 में कई कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन नए रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। शो में एक पल जहां कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलता है तो वहीं दूसरे पल ही वह आपस में बातचीत भी करने लगते हैं। इस बीच बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट अली गोनी के लिए अपने दिल की बात कही है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
Bigg Boss 14: जैस्मीन के ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को पसंद करती हैं निक्की तंबोली, राखी सावंत से कही दिल की बात
निक्की तंबोली बिग बॉस 14 की चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह अपने खेल और रणनीति के अलावा बयानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। निक्की तंबोली ने अली गोनी के लिए अपने दिल की बात अभिनेत्री राखी सावंत से कही है। दरअसल कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। जिसमें निक्की तंबोली और राखी सावंत बात करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो प्रोमो में निक्की राखी सावंत से पूछती हैं कि यह बात किसने बोली कि मैंने अली को यह बोला है कि मैं जानती हूं कि जैस्मीन आपकी गर्लफ्रेंड हैं फिर भी मैं आपको पसंद करती हूं। मैंने यह बात नहीं बोली, किसने बोली ? इस पर राखी सावंत कहती हैं कि मुझे याद नहीं किसने बोली है यह बात, लेकिन बोली जरूर है। निक्की कहती हैं कि जैस्मीन अली की तो गर्लफ्रेंड है भी नहीं।
निक्की आगे बोलती हैं कि जैस्मीन तो कहती हैं कि अली और वह तो अच्छे दोस्त हैं सिर्फ। जैस्मीन ने खुद बोला है कि उसने अली के लिए उस तरह की फीलिंग के बारे में नहीं सोचा। राखी कहती हैं कि अली तुम्हें पसंद करता है और तुम्हें भी पसंद है तो तुम हार मत मानो। इस पर निक्की कहती हैं मैं हार नहीं मान रही हूं लेकिन अगर अली मुझसे पूछेगा कि क्या तुम मुझे पसंद करती हो तो मेरा जवाब हां होगा।
Kya #BB14 mein pehli baar ban raha hai ek love triangle? Who do you want @AlyGoni to choose - @nikkitamboli or @jasminbhasin? 🥰
Watch this tonight at 10:30 PM.
Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss #BiggBoss14 #BiggBoss2020 pic.twitter.com/GKzVh6pO65
इसके बाद राखी सावंत निक्की से कहती हैं कि तो मैं फिर अली से कहूंगी यह बात। क्या पता वह भी तुम्हें पसंद करता हो क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें दो लोगों को पसंद होते हैं। एक बार बैठकर बात कर लो। इसके बाद निक्की बोलती हैं कि मुझे शर्म आती है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: Make In India: कोरोना काल में फिल्म पूरी करने वाले पहले निर्देशक बने अभिषेक, वाणी ने जताई खुशी
