सब्सक्राइब करें

Make In India: कोरोना काल में फिल्म पूरी करने वाले पहले निर्देशक बने अभिषेक, वाणी ने जताई खुशी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 22 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor have completed shooting of Chandigarh Kare Aashiqui directed by Abhishek Kapoor
चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज और गाय इन द स्काई पिक्चर्स ऐसे पहले फिल्म निर्माता बन गए हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के बीच भारत में अपनी फिल्म शुरू करके पूरी भी कर ली। ये फिल्म है ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और इसमें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग निर्विघ्न सम्पन्न हो जाने पर फिल्म के निर्माताओं प्रज्ञा कपूर और भूषण कुमार ने फिल्म के सारे कलाकरों और तकनीशियनों को शाबासी दी है।

Trending Videos
Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor have completed shooting of Chandigarh Kare Aashiqui directed by Abhishek Kapoor
चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के तुरंत बाद से आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके फेवरिट फोटोग्राफर्स चंडीगढ़ आकर उनके नए ब्रांड एंडोर्समेंट के फोटो खींचते रहे हैं। वहीं वह अपने नए कमर्शियल शूट करते रहे, लेकिन जब चंडीगढ़ जाकर ही निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी अगली फिल्म पूरी की पूरी वहीं शूट करने का फैसला लिया तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री चौंक गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor have completed shooting of Chandigarh Kare Aashiqui directed by Abhishek Kapoor
अभिषेक कपूर - फोटो : file photo

एक अतरंगी तरह की प्रेम कहानी के रूप में बनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग को सिर्फ 48 दिन में खत्म कर देने का ये अनोखा काम किया निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी पूरी एडवांस तैयारी के जरिए। शूटिंग के पहले फिल्म की पूरी यूनिट होटल में 12 दिन के लिए आइसोलेशन में रही और फिल्म की शूटिंग के दौरान सब लोग एक साथ होटल में ही रहे और कोई भी न बाहर गया और न कोई बाहर से अंदर आया। एक तरह का एयर बबल बनाकर फिल्म की शूटिंग की गई और इसकी रैप अप पार्टी में इस कामयाबी की खुशी सबके चेहरे पर साफ दिखी।

Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor have completed shooting of Chandigarh Kare Aashiqui directed by Abhishek Kapoor
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आयुष्मान खुराना ने तो ये फिल्म खत्म करने के बाद मंगलवार को ही अपनी अगली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का एलान भी कर दिया। हालांकि, उससे पहले उनको निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अनेक’ भी करनी है। वैसे, ‘अनेक’ पहले शुरू होगी या जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ‘अनेक’ निर्देशक अनुभव सिन्हा की आयुष्मान के साथ दूसरी फिल्म होगी, जबकि ‘डॉक्टर जी’ से अनुभूति कश्यप फिल्म निर्देशन में अपनी शुरूआत करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor have completed shooting of Chandigarh Kare Aashiqui directed by Abhishek Kapoor
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं वाणी कपूर भी कोरोना काल की अपनी दूसरी फिल्म पूरी करके काफी खुश नजर आईं। वाणी इससे पहले ग्लासगो जाकर फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। वह कहती हैं, ‘‘मैंने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में पूरे दिल से काम किया है। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ मेरे लिए केवल एक शब्द यानि खुशी है। मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूँ, कि उन्होंने मानवी के रूप में मुझ पर भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में मैंने अनेक भूमिकाएं हैं, लेकिन ये किरदार मेरे दिल के काफी करीब रहा।” निर्देशक अभिषेक कपूर इससे पहले ‘काय पो चे’, ‘रॉक ऑन’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

पढ़ें: Rakul Preet Singh: कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed