बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने इस हफ्ते द कपिल शर्मा शो में लोगों का जमकर मनोरंजन किया। वे इस हफ्ते इस कॉमेडी शो के विशेष अतिथि थे। आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों से सवाल-जवाब किये जाते हैं और इस दौरान सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के चुटीले सवालों का हास्यभरा जवाब देते हैं। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बार इस शो के सेगमेंट के दौरान दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया और गोविंदा अपनी पत्नी के मेकअप के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब देने में अभी असफल रहे। दरअसल, उनकी पत्नी ने उनसे शो में ही उन्हें चूमने की बात कही, जिसे सुनकर गोविंदा समझ नहीं पाये की क्या जवाब दें? और इस पर दर्शक खूब हंसे।
कपिल शर्मा शो: जब गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा- 'आजा चूम कर देख ले', जानिए फिर क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि गोविंदा की ही तरह उनकी पत्नी सुनिता भी हास्य में माहिर हैं। इनदिनों वैसे भी सुनीता काफी चर्चाओं में हैं, जिसकी वजह गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच विवाद है। कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो में आने के बाद ये बयान दिया था कि वो उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसमें गोविंदा आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दोनों पार्टी ही ये चाहती हैं। कृष्णा की इन बातों का जवाब देते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि वह उनकी शक्ल नहीं देखना चाहती। उन्होंने कहा था कि कृष्णा की प्रतिभा गोविंदा का नाम लेने तक ही सीमित है।
गोविंदा की पत्नी सुनीता के इस बात पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा का कहना था कि उन्हें इस पूरे फसाद में दो पैसों की भी दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, कृष्णा का कहना है कि वो चाहते हैं कि गणपति उनके परिवार के बीच का यह विवाद जल्द ही खत्म कर दें।
दरअसल, इस बार के शो में गोविंदा से उनकी पत्नी सुनिता के झुमके और लिपिस्टिक को लेकर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने सारे सवालों के गलत जवाब दिये। या यों कह लीजिए कि बॉलीवुड के माहिर अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी के मेकअप को लेकर पूछे गये सवालों का ही जवाब नहीं दे पाये।
दरअसल, जब गोविंदा अपनी पत्नी के मेकअप को लेकर पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दे पाये तो उन्होंने "तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारें हम क्या देखें ..." गीत गाया और इन सवालों को टाल दिया। फिर तभी कपिल ने गोविंदा से सुनीता की लिपस्टिक का रंग बताने के लिए कहा और वो इसका भी जवाब नहीं दे पाये। जिसे देखकर सुनीता चिढ़ गई और गोविंदा को 'अनरोमांटिक' बता डाला। कपिल ने उनसे सुनीता ने लिपस्टिक शेड का रंग पूछा था, जिसका उन्होंने 'लाल' जवाब दिया। इस पर पत्नी ने उन्हें ताना मारा, “लाल ही है? आजा चूम के देख ले।

कमेंट
कमेंट X