{"_id":"6329a5e4d080636f610aca84","slug":"gulshan-grover-birthday-know-some-unknown-facts-about-bollywood-famous-villain-called-badman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gulshan Grover: रील लाइफ से बिल्कुल अलग हैं बॉलीवुड के 'बैडमैन', इस वजह से किया था हीरो बनने से इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gulshan Grover: रील लाइफ से बिल्कुल अलग हैं बॉलीवुड के 'बैडमैन', इस वजह से किया था हीरो बनने से इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:16 AM IST
सार
हिंदी फिल्म के मशूहर खलनायकों में से एक गुलशन ग्रोवर आज भी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुलशन ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म के मशूहर खलनायकों में से एक गुलशन ग्रोवर आज भी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुलशन ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने बेहतरीन किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने पर्दे कई खलनायक की भूमिका खूब निभाई है। फिल्म जगत में बैडमैन के नाम से पहचाने जाने वाले गुलशन असल जिंदगी में अपनी इस छवि के बिल्कुल विपरीत है। आइए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़े इस अनसुने पहलू के बारे में-
2 of 4
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अपने खूंखार किरदारों के लिए मशहूर गुलशन ग्रोवर अपनी ऑनस्क्रीन छवि के चलते रियल लाइफ में भी लोगों के डर का शिकार हो जाते थे। फिल्मों में अपनी खास तरह की हंसी, विलेन की भूमिकाओं और डायलॉग डिलिवरी के स्टाइल की वजह से उन्हें इंडस्ट्री का 'बैडमैन' कहा जाने लगा। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अपनी रील लाइफ छवि से अलग अभिनेता असल जिंदगी में काफी अलग थे। दरअसल, असल लाइफ में गुलशन ग्रोवर काफी अच्छे और सुलझे हुए इंसान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी इस खूंखार छवि के लिए खुद गुलशन ही जिम्मेदार हैं।
3 of 4
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक्टर इंडस्ट्री में आए तो हीरो बनने थे लेकिन उन्हें ऐसा एहसास हुई कि वे विलेन के किरदार में ज्यादा बेहतर जमेंगे। बस फिर क्या था अभिनेता ने अपने दिल की आवाज सुनई और भारतीय सिनेमा के मशहूर और खूंखार खलनायकों में से एक बन गए। अभिनेता से इसी फैसले से जुड़ा एक किस्सा बेहद प्रचलित है। दरअसल, निर्माता जे.एस कश्यप को गुलशन की एक्टिंग बेहद पसंद थी। अभिनेता के अभिनय से प्रभावित निर्माता उन्हें बतौर हीरो साइन करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दरअसल, गुलशन को लगता था कि बतौर विलेन के रोल में उनका फिल्मी करियर बेहतरीन चल रहा है। ऐसे में हीरो का रोल करने के बाद उनका करियर खराब ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : File Photo
करियर की बात करें तो गुलशन ग्रोवर ने हम पांच,सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर,कुर्बान, राम लखन, इंसाफ कौन करेगा,अवतार, क्रिमनल ,मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाडी, लज्जा, एक खिलाडी एक हसीना, दिल मांगे मोर, कर्ज, गंगा देवी, एजेंट विनोद, बिन बुलाये बाराती, यारियां और सूर्यवंशी जैसी फिलों में भूमिकाएं निभाई हैं। 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले गुलनश ग्रोवर का बचपन बेहद गरीबी में बिता और उनको फिल्मों में आने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।