दुनिया में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वो जगह है जिसने सिनेमा के फैंस को कई उम्दा सितारे और कई यादगार फिल्में दी हैं। हिंदी सिनेमा आज पूरी दुनिया में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है। हॉलीवुड की फिल्में भले ही अपने अलग सब्जेक्ट और बड़-बड़े सेट के लिए जानी जाती हैं लेकिन फिल्म प्रोडक्शन के मुकाबले वो आज भी हमसे पीछे है। बॉलीवुड में अब तक ना जाने कितनी फिल्में बनकर रिलीज हो चुकी हैं और हर साल कई फिल्में रिलीज होती रहती हैं। आज हम आपको कुछ खास फिल्मों के कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं। आप इन मजेदार किस्सों को सुनकर दंग रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों के मजेदार किस्से...
अनसुने किस्से: बॉलीवुड के बहुत बड़े फैन हैं, फिर भी ये बातें नहीं जानते होंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कपूर का अंधविश्वास
साल 1978 में फिल्म 'सत्यम-शिवम-सुंदरम' रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज से पहले राजकपूर इतने अंधविश्वासी हो गए थे कि उन्होंने शराब छोड़ दी थी और मांसाहारी भोजन करना भी त्याग दिया था। फिल्म में जीनत अमान, शशि कपूर लीड रोल में थे।
तीन भाषाओं में बनी मुगल-ए-आजम
ऐतिहासिक फिल्म 'मुगल-ए-आजम' तीन भाषाओं में बनी थी। हिंदी, इंग्लिश और तमिल। लेकिन तमिल 'मुगल-ए-आजम' फ्लॉप हो गई और इंग्लिश वाली का हाल भी बुरा हुआ लेकिन हिंदी में फिल्म छा गई।
वहीदा रहमान
दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अमिताभ बच्चन की मां और गर्लफ्रेंड दोनों का रोल निभा चुकी हैं। फिल्म 'धर्मा' और 'अदालत' में वो अमिताभ की गर्लफ्रेंड बनीं थी। तो वहीं फिल्म 'कुली' और 'त्रिशुल' में उन्होंने बिग बी की मां का रोल निभाया था।
'शोले' के लिए अमजद खान नहीं थे पहली पसंद
जी हां, एकदम सही पढ़ा आपने फिल्म 'शोले' में गब्बर के रोल के लिए अमजद खान पहली पसंद नहीं थे। लेखक जावेद अख्तर को गब्बर के किरदार के लिए अमजद खान की आवाज हल्की लग रही थी और इस वजह से वो फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा को लेना चाहते थे। लेकिन फिर किसी वजह से डैनी ने इस रोल के लिए मना कर दिया और किरदार अमजद साहब को मिल गया।