फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल में कैसे राजकुमार राव ने दी बॉलीवुड के धुरंधरों को मात, आज भी है इस एक्ट्रेस से बेइंतहा प्यार

Wed, 29 Aug 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
how rajkumar rao become a superstar in bollywood
राजकुमार राव

दुबले-पतले और कम हाइट के एक्टर राजकुमार राव का 31 अगस्त को जन्मदिन है। वह 34 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म साइबर सिटी गुड़गांव में 1983 में हुआ था। राजकुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की थी और अब तक के 8 साल के फिल्मी करियर में वह 'काय पो छे', क्वीन, न्यूटन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म ऑस्कर के लिए भी चुनी गई थी..तो आइए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में.. 

how rajkumar rao become a superstar in bollywood
Bollywood

न्यूकमर एक्टर राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्हें हर फिल्म में अलग-अलग किरदार और लुक में देखा जाता है। उन्होंने फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए खुद को कई दिनों तक भूखा रखा, इसके बाद फिल्म 'बहन होगी तेरी' में वह अलग ही अंदाज में नजर आए। इसके बाद फिल्म 'बोस' के लिए वह काफी मोटे हुए। कुल मिलाकर यही बात सामने आती है कि राजकुमार रोल में ढलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

how rajkumar rao become a superstar in bollywood
Bollywood

अगर उनकी लव लाइफ की बात करे तो साल 2014 में आई उनकी ड्रामा फिल्म 'सिटी लाइट' में उनके साथ लीड रोल में नजर आईं एक्ट्रेस पत्रलेखा से उनका इस फिल्म के बाद नाम जुड़ गया। इस फिल्म के बाद दोनों फिर कभी एक साथ किसी फिल्म में नहीं दिखे लेकिन दोनों के बीच का प्यार आज भी बरकरार है। पत्रलेखा राजकुमार के साथ हमेशा स्पॉट होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how rajkumar rao become a superstar in bollywood
RAJKUMAR RAO

राजकुमार स्कूल टाइम से एक्टिंग के बड़े शौकीन रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की और उसके बाद मुंबई जा पहुंचे। भले ही उन्हें एक्टिंग का शौक रहा हो लेकिन एक सफल करियर के लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी। वह दिन रात इसी बारे में सोचते थे कि एक्टर ही बनना है। इसमें उनके घरवालों ने भी उनका बहुत साथ दिया।

विज्ञापन
how rajkumar rao become a superstar in bollywood
Bollywood

बता दें कि मुंबई में संघर्ष के दिनों में उनकी नजर एक एड पर पड़ी जिसमें डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी को फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के लिए नए चेहरों की तलाश थी। फिर क्या था राजकुमार ने इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए पहुंच गए स्टूडियो और डायरेक्टर को ऐसा ऑडिशन दिया कि वहां मौजूद सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। उनकी एक्टिंग देखने के बाद दिबाकर ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए सिलेक्ट कर लिया। बस यहीं से शुरू हुआ राजकुमार का फिल्मी सफर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed