{"_id":"5e7eed688ebc3e7608297299","slug":"i-stand-with-humanity-distribute-ration-and-will-not-take-donation-from-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी के तहत राशन वितरण का काम शुरू, फिल्म जगत से दान नहीं लेने का फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी के तहत राशन वितरण का काम शुरू, फिल्म जगत से दान नहीं लेने का फैसला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्री श्री रविशंकर।
Link Copied
फिल्म निर्माता महावीर जैन ने स्पष्ट किया है कि श्री श्री रविशंकर की दिहाड़ी मजदूरों को 10 दिन का खाना उपलब्ध कराने की मुहिम आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी का हिंदी फिल्म जगत से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि इस मुहिम के लिए बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने पहल की है और आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवियों को ये सहायता जरूरतमंदों तक पहुंचानी है।
Trending Videos
2 of 4
bollywood film industry
- फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सभी यूनियनों के फेडरेशन एफडब्लूआईसीई की तरफ से जारी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महावीर जैन ने कहा कि इस मुहिम की चर्चा उन्होंने फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित से भी की थी। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री के जरूरतमंदों तक ये मदद पहुंचाने के बारे में बात आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
sri sri ravishankar
- फोटो : sri sri ravishankar
आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी के लिए किसी फिल्म कलाकार या निर्माता से पैसा नहीं मांगा जा रहा है और फिल्म इंडस्ट्री के जो लोग इसके लिए मदद करना भी चाह रहे हैं, उनसे दान नहीं लिया जा रहा है। फिल्म कलाकारों की मदद सिर्फ इस मुहिम के प्रचार प्रसार तक ही अपेक्षित थी। हालांकि, इस मुहिम के लिए मिलने वाले धन से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जरूरतमंदों की भी मदद की जाएगी।
4 of 4
श्री श्री रविशंकर
- फोटो : amar ujala
जैन ने ये भी कहा है कि आई स्टैंड विद ह्यूमैनिटी मुहिम की संचालक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ही है और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमैन वैल्यूज (आईएएचवी) इस संस्था के उन तीस न्यासों में से एक है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवता की भलाई का काम करते हैं। इस मुहिम के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को राशन बांटने का काम भी शनिवार से शुरू हो चुका है। इसके लिए पहले चरण में भिवंडी के पास के उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जहां ईंट भट्ठों पर काम करने वाले आदिवासी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X