80 के दशक के मशहूर सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण आज से दूरदर्शन पर फिर से शुरू हो गया है। जिस वक्त 'रामायण' और 'महाभारत' दिखाया जाता था सड़कें सुनी हो जाती थीं। अब जब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है तो फिर से दोनों पौराणिक सीरियल को दिखाने का फैसला किया गया है। इस बीच जैसे ही सुबह नौ बजे 'रामायण' सीरियल शुरू हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं।
'रामायण' और 'महाभारत' की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें आखिर क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं। इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया।
अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब 'लक्ष्मण' दिया।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण दिखाया जा रहा है। अच्छे से देख लें।'
कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण शुरू हो गई है..
मैडम सोनाक्षी सिन्हा जी आज रामायण आ रहा है अपना ज्ञान बढ़ा लो ,@sonakshisinha जी
अच्छे से देख ले ... ☹️#जय_श्रीराम 🙏
😊😊 #StayHome घर पर रहे सुरक्षित रहे 🙏 pic.twitter.com/h14wVQmYmi
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'टीवी पर रामायण का पुनः प्रसारण होने वाला है। सोनाक्षी सिन्हा जी से आग्रह है कि जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी संजीवनी किसके लिए लाए थे वो रामायण देखना ना भूलें।'
टीवी पर रामायण का पुनः प्रसारण होने वाला है
How noramal girls will watching the #Ramayanam vs how सोनाक्षी सिन्हा will watching the Ramayana.#makingnotes 😉 pic.twitter.com/vmjnlmpDM8
सोनाक्षी सिन्हा जी से आग्रह है कि जिन्हें इस बात की जानकारी नहीँ है कि हनुमान जी संजीवनी किसके लिये लाये थे वो रामायण देखना ना भूले।
@sonakshisinha#Ramayan

कमेंट
कमेंट X