सब्सक्राइब करें

Highest grossing Bollywood: इन भारतीय फिल्मों-सीरीज के मुरीद हुए पाकिस्तानी दर्शक, हासिल की जबरदस्त व्यूअरशिप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 03 Jun 2024 12:34 AM IST
सार

इस आर्टिकल में हम आपको नेटफ्लिक्स की उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान में काफी अच्छी व्यूअरशिप हासिल हुई है। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Indian Films and Web stories famous in Pakistan Laapataa Ladies Shaitaan Heeramandi Article 370
भारतीय कंटेंट का पाक में जलवा - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों की रुचि में आए बदलाव को देखते हुए निर्माता अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बना रहे हैं। भारत में रोमांटिक के अलावा अब क्राइम, थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी समेत तमाम जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बनाई जा रही हैं, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। मनोरंजन का व्यापक स्तर न सिर्फ देशवासियों को बल्कि विदेशी दर्शकों को भी खासा आकर्षित कर रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में भी भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की धूम देखने को मिल रही है। लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारतीय सिनेमा का लुत्फ उठा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नेटफ्लिक्स की उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पाकिस्तान में काफी अच्छी व्यूअरशिप हासिल हुई है। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
Indian Films and Web stories famous in Pakistan Laapataa Ladies Shaitaan Heeramandi Article 370
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लापता लेडीज' की बात करें तो यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रवि किशन के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई है। 'लापता लेडीज' से किरण राव ने लंबे समय बाद बतौर निर्देशक अपनी वापसी की है। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स की भी खूब प्रशंसा मिली है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसकी धूम देखने को मिली है। न सिर्फ भारतीय बल्कि पाकिस्तानी दर्शक भी इसका बखूबी लुत्फ उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Films and Web stories famous in Pakistan Laapataa Ladies Shaitaan Heeramandi Article 370
फिल्म 'शैतान' - फोटो : सोशल मीडिया

देवगन फिल्म्स, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। 'शैतान', 2023 की गुजराती फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है। यह अलौकिक हॉरर थ्रिलर रीमेक, काले जादू की बुराई पर जीत हासिल करने वाले एक परिवार की कहानी है। फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। ओटीटी रिलीज के बाद 'शैतान' पाकिस्तानी दर्शकों का भी दिल जीतने में सफल रही है। 

Kalki 2898 AD: कब रिलीज होगा कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर? इस तारीख को लेकर अटकलें तेज

Indian Films and Web stories famous in Pakistan Laapataa Ladies Shaitaan Heeramandi Article 370
अमर सिंह चमकीला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से लोगों में दिवंगत पंजाबी गायक की जिंदगी के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है। 

Kota Factory S 3 Release Date: इस दिन रिलीज होगा ‘कोटा फैक्ट्री’ का अगला सीजन, आप भी सीखिए बॉडमास फॉर्मूला

विज्ञापन
Indian Films and Web stories famous in Pakistan Laapataa Ladies Shaitaan Heeramandi Article 370
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'आर्टिकल 370' कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के बाद से ही खूब देखी जा रही है। साथ ही इसे जबरदस्त पाकिस्तानी व्यूअरशिप भी हासिल हुई है।

South Movies 2024: दक्षिण की इन फिल्मों की दमदार कहानी ने लोगों के जीते दिल, बॉक्स ऑफिस पर जमकर हुई कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed