{"_id":"609bf7ed4af66909824d9e8d","slug":"indian-idol-12-aditya-narayan-furious-at-kishore-kumar-son-amit-says-if-he-was-not-happy-with-anything-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: किशोर कुमार के बेटे अमित पर भड़के आदित्य नारायण, कहा- 'अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 12: किशोर कुमार के बेटे अमित पर भड़के आदित्य नारायण, कहा- 'अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 13 May 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण-अमित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इस वक्त अपने एक एपिसोड की वजह से काफी चर्चा में है। दरअसल, पिछले वीकेंड के एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया और कहा कि सभी ने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के गानों को खराब तरीके से पेश किया। अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।
2 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने कहा, ‘अमित जी की बात का पूरा सम्मान करते हुए कहना चाहता हूं कि किसी लेजेंड के लेगेसी को एक-दो घंटे में दिखाना आसान काम नहीं होता। लेकिन हम हमेशा इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करते हैं, वो भी इन हालातों में। इस महामारी के माहौल के बीच सीमित टीम, संसाधन और क्रू के साथ हम दमन में शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद हम हर हफ्ते लोगों के कुछ न कुछ फ्रैश लाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बाकी चैनल को अपने पुराने एपिसोड्स ही चलाने पड़ रहे हैं।'
3 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram/adityanarayanofficial
आदित्य नारायण ने आगे कहा, 'अमित जी ने कई मौकों पर हमारे शो, कंटेस्टेंट्स और टीम की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने तो वहां हमें किशोर दा से जुड़े कई पर्सनल किस्से और कहानियां सुनाए थे, हमने ये सब बहुत एंजॉय भी किया। अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो उन्हें शूटिंग के समय ही बोल देना चाहिए था। हमें ज्यादा खुशी तब होती अगर हम उनके इनपुट्स डालकर एपिसोड में कुछ बदलाव कर पाते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित कुमार
- फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमित कुमार ने कहा था कि, 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस 'रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
अमित कुमार आगे कहते हैं, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मुझे लगा कि यह मेरे पिता को श्रद्धांजलि होगी। एक बार जब मैं वहां गया तो मैंने बस वही किया जो मुझसे कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि वो मुझे पहले से स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा दे दें लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।' बता दें, सिर्फ कंटेस्टेंट्स ने ही नहीं बल्कि सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने भी किशोर दा के गाने गाए थे। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।