सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: करोड़ों की फीस लेने वाले अक्षय कुमार का दिलचस्प किस्सा, हिट फिल्म के लिए मिली केवल इतनी रकम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
interesting story of akshay kumar charging crore of fees got this much amount for his hit film prithviraj Bachchhan Paandey mission cindrella
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram

कभी ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से चर्चित रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा में काम करने के अपने तीन दशक इस साल जनवरी में ही पूरे कर लिए। लेकिन, उनकी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की निर्माता कंपनी यश राज फिल्म्स उनके इस मील के पत्थर को पार करने का जश्न अब मना रही है। चर्चाएं रहती हैं कि अक्षय की एक फिल्म में काम करने की फीस अब 100 करोड़ रुपये के करीब हो चुकी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय ने एक फिल्म अपने करियर में ऐसी भी की है जिसके हिट होने के बावजूद इसके निर्माता ने ना तो उनके साथ वादे के मुताबिक दूसरी फिल्म बनाई और पैसे भी मिले इतने कि जिसे बताने में अब खुद अक्षय को अच्छा नहीं लगेगा।

Trending Videos
interesting story of akshay kumar charging crore of fees got this much amount for his hit film prithviraj Bachchhan Paandey mission cindrella
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर  में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतर चढ़ाव भी देखे। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था जब उनकी फिल्में फ्लॉप लगातार हो रही थी। अक्षय ने अपने करियर में जो सबसे पहली फिल्म बतौर हीरो साइन की, वह थी 'दीदार' लेकिन रिलीज पहले हुई ‘सौगंध’। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ी’ क्या हिट हुई कि उनका नाम ही ‘खिलाड़ी कुमार’ प़ड़ गया। लेकिन, इस इमेज का अक्षय को नुकसान भी हुआ। उन्हें फिर इसी तरह की फिल्में ऑफर होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of akshay kumar charging crore of fees got this much amount for his hit film prithviraj Bachchhan Paandey mission cindrella
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘खिलाडी’ के बाद अक्षय कुमार ने ‘मिस्टर बॉन्ड’, ‘दिल की बाजी’, ‘कायदा कानून’, ‘वक्त हमारा है’, ‘सैनिक’, ‘एलान’, ‘ये दिल्लगी’ और ‘जय किशन’ जैसी लगातार औसत कामयाबी वाली या फिर फ्लॉप फिल्में ही दीं। बीच में उनकी एक फिल्म 'मोहरा' जरूर हिट हुई लेकिन इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार की असफल फिल्मों का सिलसिला फिर शुरू हो गया। अक्षय फिल्में लगातार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ‘मैं खिलाडी तू अनाड़ी’, ‘इक्के पे इक्का’, ‘अमानत’, ‘सुहाग’, ‘जख्मी दिल’, ‘जालिम’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मैदान ए जंग’, ‘नजर के सामने’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘खिलाडियों का खिलाडी’, ‘इंसाफ’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाडी’, ‘अफलातून’, ‘कीमत’, ‘अंगारे’ और ‘बारूद‘’ जैसी फिल्में मिलीं और यूं लगा कि अक्षय एक जैसी इमेज में टाइप कास्ट होते जा रहे हैं।

interesting story of akshay kumar charging crore of fees got this much amount for his hit film prithviraj Bachchhan Paandey mission cindrella
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के करियर की हिट फिल्म थी। इसी फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में खिलाडी कुमार का नाम भी मिला। जब भी उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगतीं तो खिलाडी के नाम से कोई न कोई फिल्म शुरू हो जाती और उनके करियर को थोड़ी बहुत ऑक्सीजन मिल जाती। लेकिन फिर दर्शक अक्षय कुमार की खिलाडी इमेज से भी बोर होने लगे। अक्षय कुमार का करियर इस सबके चलते डगमगा रहा था और तभी निर्देशक महेश भट्ट की नजर उन पर पड़ गई। अपने भाई के कहने पर निर्माता मुकेश भट्ट अक्षय से मिले और उन्हें दो फिल्मों का ऑफऱ दे दिया। अक्षय को भी लगने लगा था कि बिना कुछ लीक से हट के किए उनका करियर सही दिशा में जा नहीं पाएगा।

विज्ञापन
interesting story of akshay kumar charging crore of fees got this much amount for his hit film prithviraj Bachchhan Paandey mission cindrella
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/

बताते हैं कि मुकेश भट्ट ने अक्षय कुमार से मिलकर उनको दो फिल्मों के लिए 60 लाख की डील दी। चूंकि अक्षय कुमार का फिल्मी करियर डगमगा रहा था तो उन्होंने भी ज्यादा मोल भाव नहीं किया और 60 लाख रुपये में दो फिल्में साइन कर ली। इस डील के बाद विशेष फिल्म्स की जो फिलम् बनी उसका नाम था ‘संघर्ष’। फिल्म की कहानी महेश भट्ट ने एक हॉलीवुड फिल्म से ‘प्रेरित’ होकर लिख डाली और फिल्म का निर्देशन सौंप दिया लेखक कामना चंद्रा की बेटी तनूजा चंद्रा को। तनूजा चंद्रा निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चंद्रा की बहन हैं। अक्षय के तब तक किए गए किरदारों से ये फिल्म बिल्कुल अलग रही और लोगों को अक्षय का ये बदला हुआ रूप बेहद पसंद आया। फिल्म के गाने भी हिट रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed