{"_id":"5bed573dbdec226957070dff","slug":"isha-ambani-malkin-of-th-452-crore-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद 452 करोड़ के आलीशान बंगले में रहेंगी अंबानी की बेटी, यह है बंगले की खासियत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद 452 करोड़ के आलीशान बंगले में रहेंगी अंबानी की बेटी, यह है बंगले की खासियत
Thu, 15 Nov 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Isha Ambani wedding card
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को लेकर एक रोचक खबर सामने आई है। हाल ही में ईशा अंबानी की आनंद पीरामल के साथ सगाई हुई है। ईशा अंबानी जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
2 of 6
Isha ambani
खबरों के अनुसार मुकेश अंबानी की लाड़ली बेटी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो कि मुंबई के वर्ली इलाके में है। 50 हजार स्केवयर फीट वाले इस ठिकाने का नाम ओल्ड गुलीटा है। इसकी खासियत है कि यहां से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। यह बंगला खूबसूरत संसाधनों से सजाया गया है। वहीं आधुनिक जमाने की हर बेहतर मशीन इस घर में मौजूद है।
3 of 6
Isha Ambani engagement
बंगले में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं। बता दें कि दूसरा और तीसरा बेसमेंट पर्किंग और सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं पहले बेसमेंट पर बगीचा, ओपन एयर स्विमिंग पूल और कुछ कमरे बनाए गए हैं। बंगले में भूतल से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऊपर के मालों पर लिविंग, डायनिंग हॉल मल्टीपर्पज रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Isha Ambani
वहीं बंगले में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम भी बहुत शानदार और कारीगरी के साथ बनाए गए हैं। ईशा यहां पर अपने पति आनंद पीरामल के साथ रहेंगी। ईशा का मायका अंबानी मैशन काफी खास और मंहगा है, लेकिन ईशा की यह नई हवेली भी कुछ कम सुंदर नहीं है। बताया जा रहा है कि आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने 452 करोड़ रुपए में इस बंगले को खरीदा है।
विज्ञापन
5 of 6
Isha Ambani
ईशा और आनंद पीरामल आगामी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इसके बाद यह दोनो वर्ली सी फेस स्थित पांच मंजिला बंगले में रहेंगे। जिसे पीरामल ने 6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीदा था। यह आलीशन बंगला पूरे 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।