{"_id":"5d634df88ebc3e012e1f2216","slug":"ishita-dutta-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की 'बेटी' ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप तरीके से की थी शादी, वजह थे कपिल शर्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की 'बेटी' ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप तरीके से की थी शादी, वजह थे कपिल शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ishita dutta
Link Copied
टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर काम कर चुकीं अभिनेत्री इशिता दत्ता का आज जन्मदिन है। 26 अगस्त को जन्मीं इशिता 29 साल की हो चुकी हैं। इशिता ने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल एक घर बनाऊंगा से साल 2013 में डेब्यू किया। सीरियल में उन्होंने पूनम का किरदार निभाया था। टीवी से मिली शोहरत के बाद इशिता ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
2 of 5
tanushree and Ishita Dutta
- फोटो : social media
झारखंड के जमशेदपुर में जन्मीं इशिता दत्ता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी यहीं से कीं। इसके बाद वो मुंबई पहुंचीं और मीडिया स्टडीज का कोर्स किया। इशिता अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। तनुश्री ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। पिछले साल उन्होंने मी टू आंदोलन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इशिता दत्ता
- फोटो : social media
इशिता ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म चनाक्यूडू (Chanakyudu) में काम किया। बॉलीवुड की बात करें तो इशिता की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई दृश्यम थी। इसमें उन्होंने अजय देवनग की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
4 of 5
इशिता दत्ता
साल 2016 में इशिता दत्ता ने टीवी पर फिर से वापसी की और लाइफ ओके पर प्रसारित सीरियल रिश्तों का सौदागर- बाजीगर में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता वत्सल सेठ थे। हालांकि इस शो को सफलता नहीं मिली और 3 महीने बाद ही इसे बंद करना पड़ा। एक साल बाद ही इशिता ने कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में काम किया।
इशिता और वत्सल सेठ ने एक दूसरे को लंब समय तक डेट किया। जिसके बाद साल 2017 में इशिता और वत्सल सेठ ने मुंबई के इस्कान मंदिर में शादी की। जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी।इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।