फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishita Dutta: अजय देवगन की बेटी बन इशिता को मिली पहचान, टीवी से लेकर बॉलीवुड तक दिखाया अपने अभिनय का कमाल

Fri, 26 Aug 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 26 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ishita Dutta Sheth Birthday today know untold Facts about Drishyam Actress
इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस इशिता दत्ता मनोरंजन जगत का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह हर साल 26 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 32 साल की इशिता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। अपनी बड़ी बहन की तरह उन्होंने भी एक्टिंग को करियर के रूप में चुना। वह अब तक कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

Ishita Dutta Sheth Birthday today know untold Facts about Drishyam Actress
इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ से की थी शुरुआत

इशिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इडस्ट्री से की थी। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'चनाक्यूडू'  में काम किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने टीवी की तरफ रुख कर लिया था। साल 2013 में उन्होंने स्टार प्लस के शो 'एक घर बनाउंगी से' छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। शो में उनके पूनम के किरदार को काफी सराहना मिली थी। इस शो से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था।

Ishita Dutta Sheth Birthday today know untold Facts about Drishyam Actress
इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में भी आ चुकी हैं नजर

टीवी के अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम में उन्होंने अजय  देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही इशिता ने भी अपनी एक्टिंग से काफी वाहवाही लूटी थी। दृश्यम के अलावा वह कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishita Dutta Sheth Birthday today know untold Facts about Drishyam Actress
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
2017 मेंं की  शादी

साल 2017 में इशिता और वत्सल सेठ ने मुंबई के इस्कान मंदिर में शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इस शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी। इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इशिता एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दृश्यम 2 में एक बार फिर दिखने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed