सब्सक्राइब करें

JugJugg Jeeyo Day 2 Collection: जुग जुग जियो के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी उछाल, करण का लकी चार्म बनीं कियारा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 07:22 AM IST
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Day 2 Box Office Collection shows excellent jump over first day collection varun dhawan movie Kiara advani
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसा कि निर्माता करण जौहर कहते हैं, अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शंस के लिए ‘लकी’ साबित होती दिख रही है। अपनी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी का लुत्फ उठा रहीं कियारा की नई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को दर्शकों ने भी आशीर्वाद दे दिया है। फिल्म के कलेक्शन ने दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबले 27 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है। फिल्म का कलेक्शन अब रविवार को भी बेहतर रहने की उम्मीद दिखने लगी है। फिल्म पहले वीकएंड में 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन आसानी से पार करती दिख रही है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के अच्छे कलेक्शन से वरुण धवन को बॉक्स ऑफिस पर संजीवनी मिल सकती है।


यहां पढ़ें 'जुग जुग जियो' का रिव्यू

JugJugg Jeeyo Review: शादियों को सफल बनाने की दिलचस्प कहानी, नीतू और अनिल कपूर की दमदार अदाकारी

Trending Videos
JugJugg Jeeyo Day 2 Box Office Collection shows excellent jump over first day collection varun dhawan movie Kiara advani
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलेवर का फायदा
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देश में 3375 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1014 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म के करीब 11385 शोज हुए। दूसरे दिन भी शोज की संख्या कमोबेश इतनी ही रही। फिल्म ने पहले दिन के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक कुल 9.28 करोड रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा है और वर्जित विषय पर बनी होने के बावजूद फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के रंग और कलेवर का इसे फायदा होता दिख रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Day 2 Box Office Collection shows excellent jump over first day collection varun dhawan movie Kiara advani
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो दिन में 21 करोड़
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन के 9.28 करोड़ रुपये और दूसरे दिन के 12 करोड़ रुपये मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 21 करोड़ के ऊपर निकल गया है। फिल्म के दूसरे दिन के कारोबार के अंतिम आंकड़े रविवार दोपहर तक आने की उम्मीद है लेकिन फिल्म के कुल कलेक्शन में ज्यादा फेरबदल होने की संभावना कम है। फिल्म के लिए अब रविवार का दिन अच्छा जाने की उम्मीद दिखने लगी है और पहले वीकएंड में फिल्म 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

JugJugg Jeeyo Day 2 Box Office Collection shows excellent jump over first day collection varun dhawan movie Kiara advani
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कियारा का करिश्मा जारी
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की संभावित कामयाबी इसकी हीरोइन कियारा आडवाणी को हिंदी सिनेमा की नायिकाओं की पहली कतार में लाती दिख रही है। कियारा की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और ये अब तक करीब 185 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। इस फिल्म से पहले कियारा आडवाणी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी जो सुपर फ्लॉप रही थी। ‘इंदु की जवानी’ से पहले कियारा ने ‘गुड न्यूज’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट फिल्में दीं।



 

विज्ञापन
JugJugg Jeeyo Day 2 Box Office Collection shows excellent jump over first day collection varun dhawan movie Kiara advani
जुग जुग जियो - फोटो : Social media

वरुण को मिली संजीवनी
वरुण धवन के लिए इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चलना इसलिए जरूरी रहा है क्योंकि उनकी पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.28 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप रही थी। उसके पहले 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ कुल 80.35 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed