फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खान ने मिजान जाफरी को कहा- बदसूरत, भड़के पिता जावेद जाफरी बोले- 'तुम जैसे फ्लाॅप एक्टर...'

Sun, 02 Jun 2019 09:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
kamal r khan calls mizaan jaaferi horrible looking actor his father Jaaved Jaaferi blast on him
jaaved jaafrei - फोटो : social media
जावेद जाफरी का बेटा मिजान जाफरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। फिल्म का नाम मलाल है। यह फिल्म पॉपुलर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल भी नजर आएंगी। ये शर्मिन और मिजान की डेब्यू फिल्म है।

 
kamal r khan calls mizaan jaaferi horrible looking actor his father Jaaved Jaaferi blast on him
malal - फोटो : Twitter
फिल्म मलाल का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड के एक खान ने मिजान को बदसूरत कहा। इस खान का ये भी कहना था कि नेपोटिज्म के चलते ऐसे लोगों को फिल्म मिल जाती है लेकिन दर्शक इसे नहीं देखेंगे।
 

 
kamal r khan calls mizaan jaaferi horrible looking actor his father Jaaved Jaaferi blast on him
kamal rashid khan
ये खान और कोई नहीं कमाल आर खान हैं जो अक्सर ऐसे भड़काऊ करते रहते हैं। कमाल ने लिखा, 'अगर फिल्म मेकर्स सिर्फ नेपोटिज्म के चलते ऐसे नॉन टेलैंट और हॉरिबल दिखने वाले एक्टर्स को लॉन्च कर रहे हैं तो ये गुनाह है। पब्लिक कभी भी अपनी मेहनत की कमाई ऐसे डफर एक्टर्स को देखने के लिए खर्च नहीं करेगी। इसलिए बॉलीवुड के लोगों को ये सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग इडियट हैं और वो उन्हें मूर्ख बना सकते हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamal r khan calls mizaan jaaferi horrible looking actor his father Jaaved Jaaferi blast on him
जावेद जाफरी
कमाल के इस ट्वीट को देख जावेद जाफरी भड़क उठे। उन्होंने कमाल के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में जावेद ने लिखा है, ‘यह एक फ्लॉप एक्टर की आवाज है। मैं नीचे कुछ नेपोटिज्म का फायदा उठाने वाले कलाकारों की लिस्ट दे रहा हूं, जिन्होंने सालों से जनता को बेवकूफ बना रखा है।’ इसमें उन्होंने सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स को टैग किया।
 

 
विज्ञापन
kamal r khan calls mizaan jaaferi horrible looking actor his father Jaaved Jaaferi blast on him
जावेद जाफरी
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘जिस समय में कलाकारों के बीच जबरदस्त कम्पटीशन है, वहां कोई भी प्रोड्यूसर अपना पैसा बकवास और बदसूरत कलाकारों पर नहीं लगाएगा। जिन कलाकारों के इंडस्ट्री में लिंक होते हैं उन्हें इंटरव्यू तक पहुंचने में मदद हो जाती है लेकिन उसके बाद उनका टैलेंट ही काम आता है। उन्हें दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है ताकि दर्शक उन्हें प्यार दें।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed