{"_id":"5a76da584f1c1b4e588b6a6f","slug":"kangana-ranaut-starrer-manikarnika-release-date-postponed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद अब बढ़ी 'झांसी की रानी' की मुश्किलें, रिलीज पर गहराया संकट, जानिए क्यों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद अब बढ़ी 'झांसी की रानी' की मुश्किलें, रिलीज पर गहराया संकट, जानिए क्यों
Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kangana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पहले फिल्म के नाम पर विवाद हुआ, फिर शूटिंग के वक्त कंगना घायल हो गईं। अब फिल्म के रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
2 of 4
kangana
सूत्रों के मुताबिक कंगना रनौत के ड्रीम प्रोजेक्ट यानि फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अब अपने निर्धारित समय जून में रिलीज नहीं हो पाएगी। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही इस फिल्म में खूब सारे स्पेशल इफेक्ट्स हैं, जिन्हें पूरा करने में वक्त लगेगा और इस कारण फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी हालांकि फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
3 of 4
kangana
रिलीज डेट चलने के बाद फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होती है तो उसका सामना अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' से होगा। अगर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आई तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के साथ 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kangana
पिछले काफी समय से कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक कंगना को इस तरह के अलग अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं। कंगना ने भी इस रोल के लिए काफी मेहनत की है ताकि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।