सब्सक्राइब करें

अब कंगना रणौत सामने लाएंगी इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार की असली कहानी, अम्मा के बाद बनेंगी इंदिरा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 29 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut to play Indira Gandhi in a political drama about emergency and operation blue star
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने शुक्रवार के दिन अपनी एक और फिल्म की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कंगना ने बताया है कि वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए पटकथा तैयार हो गई है और जल्दी ही इसके बाकी काम भी शुरू होंगे।

Trending Videos
Kangana Ranaut to play Indira Gandhi in a political drama about emergency and operation blue star
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

कंगना की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कंगना ने कहा है कि वह इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया इस फिल्म की पटकथा लगभग तैयार होने को है। यह इंदिरा गांधी की कोई बायोपिक नहीं है, बल्कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जो आज की पीढ़ी को समाज में राजनीति के खेल दिखाएगी। उन्हें समझाएगी कि आखिर शुरुआत से ही देश में राजनीति किस कदर हावी रही है!

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut to play Indira Gandhi in a political drama about emergency and operation blue star
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने बताया है कि इस फिल्म में उनके अलावा कई मशहूर कलाकार काम करने वाले हैं। फिल्म में संजय गांधी, राजीव गांधी, मोरारजी देसाई और लाल बहादुर शास्त्री जैसे कई किरदार होंगे जिन्हें निभाने के लिए कुछ मशहूर कलाकारों को ही फिल्म में लिया जाएगा। कंगना ने यह भी खुलासा किया कि यह फिल्म एक किताब पर आधारित होगी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किताब कौन सी है और इसका लेखक कौन है? फिलहाल तो इस फिल्म का कोई शीर्षक भी तय नहीं हुआ।

Kangana Ranaut to play Indira Gandhi in a political drama about emergency and operation blue star
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी खुद कंगना रणौत उठाएंगी जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने साई कबीर को सौंपी है। साई कबीर ने इसकी पटकथा को लिखा है। वह कंगना के साथ उनकी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और फिल्म में प्रमुखता से आपातकाल की स्थिति और ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान हुई घटनाओं को दिखाई जाएगा। जैसा कि कंगना बता चुकी हैं कि यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी तो जरूरी नहीं है कि उनकी जिंदगी के हर पहलू को इस फिल्म में दर्शाया जाए!

विज्ञापन
Kangana Ranaut to play Indira Gandhi in a political drama about emergency and operation blue star
कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिलहाल कंगना अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा कंगना का नाम फिल्म 'तेजस' से भी जुड़ा हुआ है जिसमें वह महिला एयर फोर्स पायलट बनी हुई नजर आएंगी। कुछ समय पहले कंगना ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देने की घोषणा की है जिसमें वह अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' लाएंगी। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर आधारित एक फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग उन्होंने खत्म कर दी है और उसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed